फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: ‘देवदास’ के बाद शराब पीने लगे थे शाहरुख खान, मेथड एक्टिंग के चलते हुआ ये नुकसान

Thu, 17 Oct 2024 08:44 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 17 Oct 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan revealed he started drinking after devdas said Thats one downside to it
देवदास - फोटो : एक्स
शाहरुख खान अभिनीत ‘देवदास’ हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म को रिलीज हुए 22 साल हो चुके हैं। बावजूद इसके आज भी यह सिनेमा प्रेमियों की पहली पसंद की सूची में शामिल है। यह फिल्म अपने भव्य सेट, अभिनय, संगीत और कहानी के लिए याद की जाती है।


 
Shah Rukh Khan revealed he started drinking after devdas said Thats one downside to it
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में फिल्म के अभिनेता शाहरुख खान ने इस फिल्म और खुद से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। ‘77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’ से अभिनेता का एक साक्षात्कार जारी किया गया। बातचीत के दौरान शाहरुख ने ‘देवदास’ की शूटिंग के समय का किस्सा याद किया।
All We Imagine As Light: भारत में इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट', राणा दग्गुबाती ने की घोषणा

 
Shah Rukh Khan revealed he started drinking after devdas said Thats one downside to it
देवदास - फोटो : इंस्टाग्राम @abujanisandeepkhosla
अभिनेता ने साक्षात्कार में ‘देवदास’ को लेकर खुलासा किया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने ‘मेथड एक्टिंग’ का सहारा लिया, क्योंकि किरदार निभाते समय उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। हालांकि, यह उनके लिए विपरीत भी साबित हुआ। अभिनेता ने कहा, ‘ठीक है, मुझे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। इससे मदद मिल सकती थी, लेकिन मैंने फिल्म के बाद शराब पीना शुरू कर दिया और यह इसका एक नुकसान है।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan revealed he started drinking after devdas said Thats one downside to it
देवदास - फोटो : इंस्टाग्राम @abujanisandeepkhosla
उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने किरदार को एक दुखद हारे हुए व्यक्ति के रूप में नहीं बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जिसके पास प्यार करने के लिए प्रतिबद्ध न होने के अपने कारण हैं। उन्होंने कहा,  ‘मैं नहीं चाहता था कि आप उसके लिए प्यार महसूस करें, लेकिन मैं नहीं चाहता था कि आप उससे नफरत करें। ना ही मैं चाहता था कि आप उसे एक शराबी के रूप में पसंद करें, जो हर उस लड़की से दूर भागता है जिससे वह प्यार करता है। मैं बस चाहता था कि वह अद्भुत लगे।’

 
विज्ञापन
Shah Rukh Khan revealed he started drinking after devdas said Thats one downside to it
देवदास - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख ने यह भी खुलासा किया कि कई दिग्गजों ने उन्हें वह किरदार निभाने से मना भी किया था। इसके बावजूद उन्होंने उस भूमिका को निभाया। क्योंकि उन्हें लगा कि उनकी मां को यह पसंद आएगा। 
Bollywood Actresses: उम्र 40 के पार फिर भी लगती हैं कमाल, इन हसीनाओं के आगे अच्छे-अच्छे भरते हैं पानी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed