फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger vs Pathaan: 100 दिन में पूरी होगी 'टाइगर वर्सेस पठान' की शूटिंग, फिल्म की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट

Wed, 21 Feb 2024 10:58 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Salman Khan starrer Tiger vs Pathaan Will be release in 2027 know details inside
टाइगर वर्सेस पठान - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2023 में यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'पठान' और 'टाइगर' 3 ने जमकर धमाल मचाया। बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों ने जबर्दस्त कमाई की। दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे की फिल्मों कैमियो भी किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद मेकर्स ने 'टाइगर वर्सेस पठान' की घोषणा की, जो पठान और टाइगर को लेकर एक क्रॉसओवर फिल्म हैं। इस घोषणा के बाद से ही फैंस और दर्शकों के बीच फिल्म से जुड़ी एक-एक अपडेट चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग की जानकारी सामने आने के बाद अब इसकी रिलीज को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है।



 

Shah Rukh Khan Salman Khan starrer Tiger vs Pathaan Will be release in 2027 know details inside
पठान में शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ बड़े पर्दे देखना उनके फैंस के लिए एक सपने जैसा है। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म की शूटिंग से जुड़ी खबर सामने आई थी, जिसमें साल 2026 में फिल्म के फ्लोर पर जाने की चर्चा है। वहीं, अब 'टाइगर वर्सेस पठान' के रिलीज को लेकर भी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी।

Shah Rukh Khan Salman Khan starrer Tiger vs Pathaan Will be release in 2027 know details inside
आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के लिए 100 दिनों की शेड्यूल रखा जाएगा। फिलहाल फिल्म की प्री-प्रोड्क्शन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं, निर्माता आदित्य चोपड़ा विजुअल इफेक्ट्स टीम के साथ 'टाइगर वर्सेस पठान' के प्री-विजुअलाइजेशन की भी योजना बना रहे हैं। इसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।
Sonam Kapoor: पिता अनिल की फिटनेस का गुणगान करती दिखीं सोनम, बोलीं- वे शराब-सिगरेट को हाथ नहीं लगाते

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Salman Khan starrer Tiger vs Pathaan Will be release in 2027 know details inside
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 'एक था टाइगर' से शुरू हुआ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का सफर 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर' 3 से होते हुए 'टाइगर वर्सेस पठान' तक पहुंच गई है। टाइगर 3 के बाद स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'वार 2' होगी, जिसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। अप्रैल में इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होने की उम्मीद है।
Ameesha Patel: 'गदर 2' स्टार अमीषा के लिए ऋतिक हैं बेहद खास, बोलीं - उन्हें 'ग्रीक गॉड' का टैग मैंने दिया था

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Salman Khan starrer Tiger vs Pathaan Will be release in 2027 know details inside
टाइगर वर्सेज पठान - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2023 में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'पठान' ने जबर्दस्त कमाई करते हुए दुनियाभर में 1,000 करोड़ से अधिक इक्टठा किया। वहीं, 'टाइगर 3' ने भी बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से अधिक की कमाई की। इन दोनों फिल्मों की कमाई को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि 'टाइगर वर्सेस पठान' बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।
Don 3: 'डॉन 3' में खलनायक की भूमिका निभाने को लेकर इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, किया ये खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed