फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan Trailer: क्या 'पठान' के ट्रेलर में शाहरुख संग नजर आएंगे सलमान? फिल्म मेकर्स ने बढ़ाया सस्पेंस

Mon, 09 Jan 2023 01:14 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 09 Jan 2023 01:14 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan film Pathaan has two trailers Salman Khan will be the part of the trailer as per media reports
शाहरुख और सलमान - फोटो : social media

शाहरुख खान की 'पठान' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर भारी विवाद हो चुका है। हालांकि, शाहरुख के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 'पठान' फिल्म की रिलीज डेट जैसे जैसे करीब आ रही है, इससे जुड़ी नई-नई जानकारी सामने आ रही हैं। अब खबर आ रही है कि सलमान खान भी फिल्म 'पठान' के ट्रेलर का हिस्सा बनेंगे।

Shahrukh Khan film Pathaan has two trailers Salman Khan will be the part of the trailer as per media reports
शाहरुख - फोटो : social media

'पठान' को लेकर पिछले साल ही रिपोर्ट सामने आई कि इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो है। अब इसे लेकर कुछ नई खबरें भी सामने आई हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि 'पठान' फिल्म के ट्रेलर का हिस्सा स्पाई यूनिवर्स के आयरन मैन, सलमान खान भी होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यश राज फिल्म्स के एक सूत्र ने बताया, 'यही सस्पेंस है। आदित्य चोपड़ा अपनी फिल्म का सस्पेंस बनाकर रखना चाहते हैं इसलिए उन्होंने फिल्म के दो ट्रेलर एडिट करवाए हैं। एक में सलमान खान के साथ तो दूसरा उनके बिना।'

Bollywood: शाहरुख-दीपिका ही नहीं नए साल में बड़े पर्दे पर वापस लौट रहीं ये जोड़ियां,मचाएंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल

Shahrukh Khan film Pathaan has two trailers Salman Khan will be the part of the trailer as per media reports
फिल्म पठान - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'पठान' फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा का आइडिया है कि 'पठान' के दो ट्रेलर रिलीज किए जाएंगे, जिनमें सलमान खान को दिखाया जाएगा। वह उनके बारे में कुछ खुलासा नहीं करेंगे। आदित्य को लगता है कि ऐसा करने से लोगों का फिल्म की कहानी में इंटरेस्ट बना रहेगा। आदित्य ने शाहरुख और सलमान खान के बीच फिल्म के बेस्ट सीन्स शूट किए हैं। फिलहाल तो दर्शक ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Saif-Kareena: कार में सीट बेल्ट न बांधने पर सैफ-करीना जमकर हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- मुंबई पुलिस दोनों को...

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan film Pathaan has two trailers Salman Khan will be the part of the trailer as per media reports
फिल्म पठान - फोटो : social media

बता दें कि फिल्म 'पठान' के टीजर रिलीज होने से पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई थी। पहला गाना 'बेशरम रंग' जैसे ही दर्शकों के सामने आया बवाल मच गया। लोगों को दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पहन बोल्ड पोज देने पर सख्त ऐतराज है। उनका कहना है कि पहले गाने से इस सीन को हटाओ तब ही वो इसे रिलीज होने देंगे। अब देखना यह है कि आदित्य दोनों में से पहला ट्रेलर कौन-सा रिलीज हैं। फिल्म को लेकर हुए विवाद के कारण अब आदित्य फूंक-फूंककर कदम बढ़ा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed