फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaitaan Monday Test: सोमवार को 66 फीसदी गिरा ‘शैतान’ का कलेक्शन, मंडे टेस्ट में फेल रहे माधवन और देवगन

Tue, 12 Mar 2024 09:52 AM IST
शुभम शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 09:52 AM IST
विज्ञापन
Shaitaan fails the crucial Monday test at Box Office Collection budget profit Ajay Devgn R Madhavan Vikas behl
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक विकास बहल की फिल्म ‘गणपत पार्ट वन’ के बाद बड़े परदे पर रिलीज हुई नई फिल्म ‘शैतान’ घरेलू बॉक्स ऑफिस के पहले मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हो गई है। फिल्म का कलेक्शन रविवार के मुकाबले सोमवार को करीब 66 फीसदी तक गिर गया है। अब इस फिल्म को मैदान में टिके रहने के लिए गुरुवार तक कम से सौ करोड़ रुपये कमाने ही होंगे क्योंकि आने वाले शुक्रवार को एक साथ दो बड़ी फिल्में ‘योद्धा’ और ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ रिलीज हो रही हैं और इन दोनों फिल्मों के लिए जरूरी स्क्रीन्स की संख्या को देखते हुए ‘शैतान’ के न सिर्फ स्क्रीन्स कम हो जाएंगे, बल्कि दूसरे हफ्ते में इसे दर्शक जुटाने के लिए भी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।



Shaitaan Movie Review: डर फिल्म के विषय से नहीं विकास बहल से ज्यादा था, और जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई

Shaitaan fails the crucial Monday test at Box Office Collection budget profit Ajay Devgn R Madhavan Vikas behl
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘शैतान’ की घरेलू कमाई के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक इसने रविवार को करीब 20.50 करोड़ कमाए थे। फिल्म के लिए सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था और फिल्म देख चुके लोगों को भी चूंकि फिल्म खास पसंद नहीं आई, इसलिए ये तय माना जा रहा था कि इसका कलेक्शन सोमवार को तेजी से नीचे गिरेगा। फिल्म के करीब 10 करोड़ रुपये के आसपास सोमवार को कमाने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन फिल्म के कलेक्शन में रविवार के मुकाबले सोमवार को करीब 66 फीसदी की तेज गिरावट दर्ज की गई। फिल्म के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इसने सोमवार को सिर्फ सात करोड़ रुपये कमाए हैं।

Shaitaan fails the crucial Monday test at Box Office Collection budget profit Ajay Devgn R Madhavan Vikas behl
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘शैतान’ के कलेक्शन में जिस तरह की तेज गिरावट सोमवार को देखी गई, उसके चलते अब इसका पहले हफ्ते में सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर पाना मुश्किल लग रहा है। फिल्म का बजट करीब 65 करोड़ रुपये है और इसे हिट की श्रेणी में आने के लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 130 करोड़ रुपये कमाने हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिन अपने ट्रेलर के चलते बनी उत्सुकता की वजह से अच्छी कमाई की लेकिन, ये फिल्म मंडे टेस्ट में फेल रही। मंडे टेस्ट, के हिसाब से फिल्म को कम से कम 10 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाने चाहिए थे।

Karisma Kapoor: बीते दौर को याद कर भावुक हुईं करिश्मा, बोलीं- हम दिल की सुनते थे और बिना पीआर के काम करते थे

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaitaan fails the crucial Monday test at Box Office Collection budget profit Ajay Devgn R Madhavan Vikas behl
आर.माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अगर कोई फिल्म रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हुई अपनी कुल कमाई का 50 फीसदी या उससे ज्यादा सोमवार को कमा लेती है तो फिल्म के हिट होने के आसार बन जाते हैं। सोमवार को फिल्में देखने वही लोग अमूमन आते हैं जो रिलीज के पहले तीन-चार दिन फिल्म देखने वालों से फिल्म की बड़ाई (वर्ड ऑफ माउथ) सुनते हैं। टिकट के रेट भी सिनेमाघरों में इस दिन से कम होने शुरू हो जाते हैं लिहाजा सोमवार का दिन फिल्म कारोबार के लिए हमेशा से चुनौती का दिन रहा है।

Sunny Singh: सनी सिंह की बहन के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे तमाम सितारे, कार्तिक आर्यन की एंट्री ने लूटी महफिल

विज्ञापन
Shaitaan fails the crucial Monday test at Box Office Collection budget profit Ajay Devgn R Madhavan Vikas behl
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘शैतान’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 14.75 करोड़ रुपये कमाकर फिल्म निर्माताओं की बांछें खिला दी थीं। दूसरे दिन फिल्म ने करीब 27 फीसदी के उछाल के साथ 18.75 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म के रविवार के कलेक्शन में भी करीब इतनी ही बढ़ोत्तरी की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन छुट्टी का दिन होने के बावजूद रविवार को फिल्म का कलेक्शन सिर्फ नौ फीसदी बढ़कर 20.50 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका। फिल्म ‘शैतान’ ने रिलीज के पहले तीन दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 54 करोड़ रुपये कमाए । अजय देवगन की पिछली हिट फिल्म ‘दृश्यम 2’ के पहले सप्ताहांत के कलेक्शन से ये करीब 10 करोड़ रुपये कम है।

Adah Sharma: हर बेटी को सीखने चाहिए आत्मरक्षा के कौशल, ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ शहीदों को हमारा सलाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed