फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kinshuk Vaidya: 'शाका लाका बूम बूम' फेम किंशुक वैद्य ने गर्लफ्रेंड दीक्षा नागपाल से की सगाई, साझा की तस्वीरें

Sat, 24 Aug 2024 10:31 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 24 Aug 2024 10:31 AM IST
सार

किंशुक अब अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। अभिनेता ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और कोरियोग्राफर दीक्षा नागपाल से सगाई कर ली है। उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक करते हुए सोशल मीडिया पर सगाई की तसवीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
Shaka Laka Boom Boom Fame Kinshuk Vaidya and Diiksha Nagpal Engagement shared photos flaunting their rings
किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल - फोटो : इंस्टाग्राम

शाका लाका बूम बूम फेम अभिनेता किंशुक वैद्य ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। शाका लाका बूम बूम में संजू के किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया था। किंशुक अब अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। अभिनेता ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और कोरियोग्राफर दीक्षा नागपाल से सगाई कर ली है। उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक करते हुए सोशल मीडिया पर सगाई की तसवीरें साझा की हैं।

Shaka Laka Boom Boom Fame Kinshuk Vaidya and Diiksha Nagpal Engagement shared photos flaunting their rings
किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल - फोटो : इंस्टाग्राम

किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल तस्वीरों में अपने खास दिन पर  नीले रंग के पारंपरिक लिबास में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए, अपनी अंगूठियां दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।

Shaka Laka Boom Boom Fame Kinshuk Vaidya and Diiksha Nagpal Engagement shared photos flaunting their rings
किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल - फोटो : इंस्टाग्राम

दोनों की ये खूबसूरत तस्वीरें एक नए और आनंदमय सफर की शुरुआत को दर्शाती है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक बुरी नजर से बचने वाली इमोजी साझा की है। किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। दोनों के पोस्ट पर कई टेलीविजन सेलेब्रिटीज के साथ-साथ फैंस भी नए सफर के लिए बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaka Laka Boom Boom Fame Kinshuk Vaidya and Diiksha Nagpal Engagement shared photos flaunting their rings
किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल - फोटो : इंस्टाग्राम

शहीर शेख, हिबा नवाब, दिशा परमार, राची शर्मा, वैष्णवी गनात्रा समेत कई सितारों ने कपल को उनके खास दिन की शुभकामनाएं देते हुए उनपर अपना प्यार बरसाया है। बता दें कि किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

विज्ञापन
Shaka Laka Boom Boom Fame Kinshuk Vaidya and Diiksha Nagpal Engagement shared photos flaunting their rings
किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल - फोटो : इंस्टाग्राम

किंशुक वैद्य को वो तो है अलबेला, शाका लाका बूम बूम, एक रिश्ता साझेदारी का में उनके शानदार काम के लिए जाना जाता है। दीक्षा नागपाल से पहले वह  अपनी को स्टार शिव्या पठानिया को डेट कर रहे थे। वे कुछ सालों तक साथ रहे लेकिन बाद में 2021 में उनका ब्रेकअप हो गया था। वहीं, दीक्षा एक कोरियोग्राफर हैं। उन्हें अक्सर टीवी शो के सेट पर नृत्य दृश्यों की कोरियोग्राफी करते हुए देखा जाता है। 

Justin Bieber: जस्टिन बीबर के घर गूंजी किलकारी, पत्नी हैली बीबर ने बेटे को दिया जन्म, फैंस को दिखाई पहली झलक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed