Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Shakti Kapoor Birthday From Nandu To Crime Master Gogo Batuknath Here Is The Top 10 Iconic Characters Of Him
{"_id":"68b74174e85a06307b0cc429","slug":"shakti-kapoor-birthday-from-nandu-to-crime-master-gogo-batuknath-here-is-the-top-10-iconic-characters-of-him-2025-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shakti Kapoor: ‘नंदू’ से लेकर ‘क्राइम मास्टर गोगो’ तक, यहां देखिए शक्ति कपूर के 10 यादगार किरदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shakti Kapoor: ‘नंदू’ से लेकर ‘क्राइम मास्टर गोगो’ तक, यहां देखिए शक्ति कपूर के 10 यादगार किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Wed, 03 Sep 2025 07:30 AM IST
सार
Shakti Kapoor Birthday: ‘राजा बाबू’ के नंदू से लेकर ‘अंदाज अपना अपना’ के क्राइम मास्टर गोगो तक, शक्ति कपूर ने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो लोगों को हमेशा याद रहेंगे। आज जानते हैं उनके प्रमुख 10 किरदारों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 11
शक्ति कपूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बहुत कम ही कलाकार ऐसे होते हैं जो विलेन से लेकर कॉमेडियन तक के किरदार करते हैं और हर किरदार में उतने ही जचते हों। उन्हें देखकर ऐसा लगता हो जैसे ये किरदार उन्हीं के लिए लिखा गया है। ऐसे ही एक चुनिंदा कलाकार हैं शक्ति कपूर। शक्ति कपूर का नाम लेते ही ‘नंदू सबका बंधू’ और ‘क्राइम मास्टर गोगो’ जैसे किरदार व डायलॉग सबके जेहन में आ जाते हैं। 3 सितंबर 1952 को जन्मे शक्ति कपूर ने अपने करियर में लगभग 700 से ज्यादा फिल्में की हैं।
इस दौरान उन्होंने खूंखार विलेन से लेकर रेपिस्ट, कॉमेडियन, दोस्त, सख्त पिता, अच्छा पिता, मामा-चाचा और पुलिस वाले तक के हर तरह के किरदार निभाए हैं। शक्ति कपूर ऐसे अद्भुत कलाकार हैं, जिन्होंने जितनी शोहरत एक विलेन के तौर पर पाई है, उतनी ही अपने कॉमेडी किरदारों के लिए भी पाई है। दिल्ली में सुनील कपूर के रूप में पैदा हुए शक्ति कपूर आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं उनके करियर के 10 यादगार किरदार।
2 of 11
शक्ति कपूर और गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
नंदू (राजा बाबू)
साल 1994 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘राजा बाबू’ में शक्ति कपूर विलेन न बनकर कॉमेडी रोल में नजर आए थे। सफेद बनियान और नीले पाटला वाले अंडरवियर में लंबा सा नाड़ा लटकाए हुए नंदू का किरदार इतना मशहूर हुआ कि आज भी शक्ति कपूर जब कहीं भी जाते हैं, तो लोग उनसे ‘नंदू सबका बंधू’ वाले डायलॉग की सिफारिश जरूर करते हैं। फिल्म में उनका लुक और किरदार काफी मशहूर हुए थे। राजा बाबू का दोस्त नंदू शक्ति कपूर के करियर का सबसे यादगार और पसंदीदा किरदार है।
3 of 11
शक्ति कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्राइम मास्टर गोगो (अंदाज अपना अपना)
‘क्राइम मास्टर गोगो नाम है मेरा, आंखें निकालकर गोटियां खेलता हूं’ फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में शक्ति कपूर का ये डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर बना रहता है। आमिर खान, सलमान खान और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकारों के बीच में शक्ति कपूर ने क्राइम मास्टर गोगो के अपने किरदार से एक अलग छाप छोड़ी थी। फिल्म में उनके लुक, क्राइम मास्टर गोगो की अजीबोगरीब पोशाक और डायलॉग तक सबकुछ काफी पसंद किया गया था। इसीलिए फिल्म की रिलीज के 31 साल बाद भी क्राइम मास्टर गोगो का किरदार लोगों के दिलों में जिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
शक्ति कपूर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
बटुकनाथ (चालबाज)
श्रीदेवी, सनी देओल और रजनीकांत की फिल्म ‘चालबाज’ में शक्ति कपूर ने बटुकनाथ लल्लनप्रसाद मालपनी उर्फ बलमा का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका किरदार निगेटिव था, लेकिन अपने कॉमिक अंदाज से शक्ति कपूर ने इसे खास बना दिया। फिल्म में उनका डायलॉग ‘मैं एक नन्हा सा, प्यारा सा, छोटा सा बच्चा हूं’ काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
5 of 11
शक्ति कपूर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
चुटिया (गुंडा)
साल 1998 में आई फिल्म ‘गुंडा’ आज भी मीम कल्चर की पहली पसंद है। फिल्म का एक-एक डायलॉग और किरदार मीम में इस्तेमाल किया जाता है। इस फिल्म में तुकबंदी वाले डायलॉग और किरदारों के अलग-अलग अजीबोगरीब नाम काफी मशहूर हुए। शक्ति कपूर ने फिल्म में ‘चुटिया’ का किरदार निभाया था। इसका डायलॉग ‘मेरा नाम है चुटिया, अच्छे-अच्छों की खड़ी कर देता हूं खटिया’ काफी हिट है। फिल्म में शक्ति कपूर का चोटी वाला लुक भी काफी पसंद किया गया। वैसे तो चुटिया का किरदार एक विलेन का है, लेकिन शक्ति कपूर ने अपने अंदाज से इसे थोड़ा फनी टच दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।