आज ‘बिग बॉस 13’ फेम अभिनेत्री शहनाज गिल का बर्थडे है। शहनाज को ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से भी जाना जाता है। शहनाज आज 32 साल की हो गई हैं। बेशक वह शो ना जीत पाई हों, लेकिन उन्होंने पूरे हिंदुस्तान का दिल जरूर जीत लिया। अभिनेत्री ने शो में खुद को बिल्कुल नेचुरल रखा और वह जैसी थी वैसा ही बिहेव किया। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। बिग बॉस में आने से पहले उनकी पहचान पंजाब की एक विवादित सिंगर और अभिनेत्री के तौर पर थी। इस शो ने शहनाज को शोहरत और प्यार दोनों दिलाया।
Shehnaaz Gill: ‘मैं क्या करूं मर जाऊं?’ से लेकर ‘मैं तेरी हीरोइन हूं?’ तक, ये हैं शहनाज के 7 फेमस डायलॉग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:00 AM IST
सार
Shehnaaz Gill Birthday Special: अभिनेत्री शहनाज गिल आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री ने ‘बिग बॉस 13’ में आकर सभी का दिल जीत लिया था। आज हम शो से उनके मशहूर डायलॉग पढ़ेंगे…
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन