टीवी अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने अपनी पिछली रिलीज वेब सीरीज 'शोटाइम' को लेकर खूब सुर्खियों बोटरी है। अब हाल ही में, अभिनेता ने एक चौंकाने वाले खुलासे में कास्टिंग काउच के अपने अनुभव के बारे में बताया। अभिनेता ने खुलासा किया कि एक लोकप्रिय फिल्म निर्माता से मुलाकात के दौरान जब उन्होंने एक असामान्य रिक्वेस्ट की तो अभिनेता ने उन्हें अपनी बीच की उंगली दिखा दी थी।
Rajeev Khandelwal: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं राजीव खंडेलवाल, बोले- मुझे कार तक ले गए फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ कानन के साथ बातचीत के दौरान राजीव ने एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता के साथ हुई असहज मुलाकात के बारे में बताया। इस चौंकाने वाली घटना को याद करते हुए राजीव ने कहा, "मैंने कोई हंगामा नहीं किया, बल्कि मैंने उन्हें बीच वाली उंगली दिखाई और वहां से चला गया।" उन्होंने कहा कि जिस निर्देशक की बात हो रही है, वह फिल्म इंडस्ट्री का लोकप्रिय व्यक्ति है, जो अपनी फिल्म की सफलता के लिए जाना जाता है।
मुलाकात के दौरान निर्देशक द्वारा किए गए असामान्य अनुरोध के बारे में बताते हुए राजीव ने कहा ' उन्होंने कहा कि जब मैं गाऊं तो मेरी आंखों में देखो।' मुझे आश्चर्य हुआ कि क्या मैं एमटीवी बकरा में हूं।" अभिनेता ने कहा कि वह शांत रहे और किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर कमिटमेंट देने से पहले स्क्रिप्ट देखने पर जोर दिया।
राजीव ने याद करते हुए कहा, "उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट नहीं दिखाई, लेकिन मेरे लिए एक गाना गाने पर जोर दिया। सोचिए आप किसी ऐसे व्यक्ति के सामने बैठे हैं जो आपसे कह रहा है, 'मुझे बताया गया था कि आप बेहद खूबसूरत आदमी हैं, लेकिन मुझे यह नहीं दिखता। लेकिन आप में कुछ बहुत ही मर्दानापन है। मुझे संकेत मिल गया।"
अभिनेता ने आगे बताया कि उन्होंने पूछा कि क्या मैं उनकी फिल्म करना चाहता हूं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मुझे पहले स्क्रिप्ट देखनी होगी। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी स्क्रिप्ट किसी को नहीं देता, लेकिन मुझे आप पसंद हैं, इसलिए मैं आपके लिए एक गाना गाऊंगा'। जब उनका काम पूरा हो गया, तो उन्होंने मुझसे फिर पूछा कि क्या मैं फिल्म कर रहा हूं और मैंने दोहराया कि मुझे स्क्रिप्ट देखनी होगी। वह उठे, मुझे दरवाजा दिखाया। मुझे मेरी कार तक ले गए और कहा, 'मैं तुम्हारे साथ दो फिल्मों का साइन करने जा रहा हूं, मुझे देखना है कि तुम जीवन में कहां पहुंचते हो।'"
Olympics 2024: अजय देवगन से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन सितारों ने भारतीय एथलीटों का बढ़ाया हौसला