टीवी अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने अपनी पिछली रिलीज वेब सीरीज 'शोटाइम' को लेकर खूब सुर्खियों बोटरी है। सीरीज में राजीव के अभिनय की दर्शकों ने खूब तारीफ भी की थी। अब हाल ही में, अभिनेता ने पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसकी कड़ी निंदा भी की है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
Rajeev Khandelwal: PAK कलाकारों पर प्रतिबंध को सही नहीं मानते राजीव, बोले-मैंने वहां से बहुत प्यार आते देखा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव ने बॉलीवुड बबल के साथ एक साक्षात्कार में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध के बारे में बोलते हुए कहा, “नहीं नहीं, यह राजनीति है। बहुत गलत है। लोगों को बैन करने वाले कौन होते हैं राजनेता। कुछ चीजों को लेकर हमारी राजनीति तानाशाही करती है। किसी भी कारण से जहां पर प्यार बढ़ सकता है, उस प्यार को भी आप बढ़ने नहीं दे रहे। तो ये मुझे समझ नहीं आता।"
राजवी ने आगे कहा, "मेरा कमेंट करना भी गलत होगा क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आता है कि क्यों। हम अमन की बात करते हैं ना, तो जहां अमन बन रहा है वहां भी राजनीतिक पार्टी के लोग आ कर उनको हिंदू-मुस्लिम का एंगल दे देते हैं। तो वो गलत है। ऐसा थोड़ी है कि पाकिस्तान की सरकार उनके एजेंट की तरह भेज रही है। पता नहीं। मैंने बहुत सारा प्यार आते देखा है। लोगों की यह विचारधारा मुझे बहुत गलत लगती है।"
यही नहीं, इंटरव्यू में राजीव ने आगे कहा, "यह राजनेता कौन होते हैं। कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने वाले? जहां दो राष्ट्रों के बीच प्रेम पनप रहा है, आप किसी भी कारण से उसे अनुमति भी नहीं देते। इसलिए, मैं इसे नहीं समझता। मुझे यह भी लगता है कि इस पर टिप्पणी करना मेरे लिए गलत है क्योंकि मैं ऐसा नहीं करता। इसे समझ पाना मुश्किल है।"
बता दें कि राजीव को हिंदी टेलीविजन के मशहूर शो जैसे 'कहीं तो होगा' और 'सच का सामना' में उनके काम के लिए जाना जाता है। अभिनेता ने साल 2008 में 'आमिर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
Lady Gaga Engagement: लेडी गागा ने कर ली माइकल पोलांस्की से सगाई, पेरिस ओलंपिक की एक वीडियो से हुआ खुलासा