अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ का आनंद उठाया। यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। इस बीच श्रद्धा ने 2010 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘तीन पत्ती’ की असफलता के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे फिल्म की असफलता ने उनका दिल तोड़ दिया था, क्योंकि उन्होंने इसके असफल होने की उम्मीद नहीं थी।
{"_id":"67584aef4428bd4f820916f1","slug":"shraddha-kapoor-reveals-about-debut-film-teen-patti-failure-said-its-very-difficult-to-convenience-to-cast-her-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Kapoor: पहली फिल्म की असफलता ने तोड़ा श्रद्धा का दिल, इंडस्ट्री में नहीं दिया किसी ने काम; छलका दर्द","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shraddha Kapoor: पहली फिल्म की असफलता ने तोड़ा श्रद्धा का दिल, इंडस्ट्री में नहीं दिया किसी ने काम; छलका दर्द
Tue, 10 Dec 2024 07:38 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 10 Dec 2024 07:38 PM IST
सार
Shraddha Kapoor: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी पहली फिल्म ‘तीन पत्ती’ की असफलता पर खुलकर बात की। श्रद्धा ने कहा कि वह फिल्म की असफलता से वह काफी टूट गई थी।
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
फिल्मों में कास्ट होने के लिए करना पड़ा संघर्ष
श्रद्धा कपूर ने बताया कि फिल्म की असफलता के बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जीक्यू इंडिया से बात करते हुए कहा कि लोगों को उन्हें कास्ट करने के लिए मनाना 'बहुत मुश्किल' था, जब तक कि आदित्य रॉय कपूर के साथ आशिकी 2 नहीं आई, एक ऐसी फिल्म जिसने उन्हें बहुत शोहरत दिलाई। अभिनेत्री ने कहा कि आशिकी 2 के बाद और उससे पहले, वह 'कठिन' दौर से गुजर रही थीं।Google Search 2024: 'स्त्री 2' ने दी इस मेगा बजट फिल्म को मात, लिस्ट में शामिल 'हीरामंडी' समेत ये वेब सीरीज
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
पिता ने काम दिलाने के लिए नहीं की मदद
श्रद्धा ने आगे कहा, "इंडस्ट्री से होने के बावजूद, मेरे पिता मुझे काम दिलाने के लिए कोई कॉल नहीं कर रहे थे। उन्होंने (शक्ति कपूर) कहा, 'मैंने खुद को अपने दम पर बनाया है, तुम्हें भी यह करना होगा। अपनी लड़ाई का सामना करो। मुझ पर निर्भर मत रहो।' इससे मुझे बहुत ही अस्वीकृति और असफलता का अनुभव हुआ। ‘आशिकी’ होने तक लोगों को मुझे कास्ट करने के लिए मनाना बहुत मुश्किल था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
‘तीन पत्ती’ स्टार कास्ट
‘तीन पत्ती’ के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अमिताभ बच्चन, बेन किंग्सले, आर. माधवन और राइमा सेन जैसे कलाकार थे। तीन पत्ती’ को लीना यादव ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट
हाल ही में श्रद्धा कपूर को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में देखा गया, जहां उनकी मुलाकात हॉलीवुड अभिनेता एंड्रयू गारफील्ड से हुई। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो वह ‘नागिन’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 2025 में फ्लोर पर आएगी। फिल्म का हिस्सा बनने पर अभिनेत्री ने अपनी खुशी जाहिर की थी।Bhediya 2: वरुण धवन की 'भेड़िया 2' में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर? अटकलों पर अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी