फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naga-Sobhita Wedding: बारात के संगीत पर थिरकते नजर आईं शोभिता, कहा- बारात फोमो असली है

Tue, 10 Dec 2024 07:02 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 10 Dec 2024 07:02 PM IST
सार

Naga-Sobhita Wedding: शादी के कुछ दिनों बाद शोभिता धुलिपाला की एक वीडियो सामने आई हैं, जिसमें उन्हें अपने बारात के संगीत पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। 
 

विज्ञापन
sobhita dhulipala dances on her wedding music in unseen video Naga chaitanya
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य अपने एक नए सफर की शुरुआत कर चुके हैं। कपल ने 4 दिसंबर को हैदराबाद में अपने करीबियों की मौजूदगी में धूम-धाम से शादी की। हाल ही में नागा-चैतन्य और शोभिता ने आधिकारिक तौर पर शादी की तस्वीरें साझा की, जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अब, शादी के दिन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शोभिता को बारात से पहले खुशी से नाचते हुए देखा जा सकता है। 


 
sobhita dhulipala dances on her wedding music in unseen video Naga chaitanya
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम
खुशी से झूमती नजर आईं शोभिता
सामने आए वीडियो क्लिप में शोभिता अपनी बारात के संगीत पर नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर खुशी और उल्लास झलक रहा है। अपनी शादी के बारे में बताते हुए उनका उत्साह साफ दिख रहा है। इस वीडियो को उनकी मेकअप और हेयर आर्टिस्ट ने शेयर किया है।
Cine Talkies 2024: सिनेमा को सही राह लाने का संस्कार भारती का संकल्प, लोकल के ग्लोबल होने से ही ‘पुष्पा 2’ हिट
 
sobhita dhulipala dances on her wedding music in unseen video Naga chaitanya
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स: @iamnagarjuna
शोभिता ने कहा- मुझे शर्म आ रही है
सामने आए वीडियो में शोभिता को शादी के लिए तैयार होते हुए देखा जा सकता है। एक जगह पर वह बारात के बाहर बज रहे ढोल थाप पर खुशी से नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक जगह उत्साहित शोभिता ने कहा, “श्रद्धा, मेरी शादी हो रही है!” वीडियो में शोभिता का मेकअप करते हुए भी दिखाया गया है। तैयार होने के बाद, शोभिता तस्वीरों के लिए पोज देती हुई दिखाई देती हैं। इसके बाद, शोभिता ने कहा, "अब मुझे शर्म आ रही है।" वहीं, शोभिता ने पोस्ट पर टिप्पणी की और लिखा, "बारात फोमो असली है।"

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha Mishra (@shraddhamishra8)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
sobhita dhulipala dances on her wedding music in unseen video Naga chaitanya
नागार्जुन के साथ नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स: @NagarjunaAkkineni
तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई शादी
नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी कर ली। शादी समारोह तेलुगु रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार हुआ।

 
विज्ञापन
sobhita dhulipala dances on her wedding music in unseen video Naga chaitanya
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
अगस्त में की रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा
नागा चैतन्य ने शोभित से पहले अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। हालांकि, अक्तूबर 2021 में उन्होंने एक दूसरे से अलग होने की घोषणा की। इस साल अगस्त में नागा और शोभिता ने अपने रिश्ते को आधिकारिक करते हुए सगाई की तस्वीर भी शेयर की थी।
Allu Arjun: 'पुष्पा 2' के बाद फिर धमाल मचाने को तैयार अल्लू अर्जुन, त्रिविक्रम की फिल्म पर शुरू किया काम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed