फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Kapoor: 'वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है, उसके पापा का हाथ उसके सिर पर है', देखें श्रद्धा का पोस्ट

Tue, 03 Sep 2024 03:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Sep 2024 03:30 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor shares emotional post on father Shakti Kapoor Birthday says Love you Baapu
शक्ति कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता शक्ति कपूर आज 3 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बिटियी और दिग्गज अदाकारा श्रद्धा कपूर ने खास अंदाज में पापा को जन्मदिन की बधाई दी है। श्रद्धा कपूर इस वक्त सफलता के शिखर पर हैं। उनकी सिनेमाघरों में लगी फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। श्रद्धा कपूर ने पिता को जन्मदिन की बधाई देने के साथ यह भी इशारा कर दिया है कि अपने पिता की बदौलत ही वे इस मुकाम पर पहुंची हैं।

Shraddha Kapoor shares emotional post on father Shakti Kapoor Birthday says Love you Baapu
शक्ति कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रद्धा कपूर ने पिता शक्ति कपूर के साथ बेहद प्यारी फोटो साझा की है। इसके साथ लिखा है, 'आज मेरे पसंदीदा पुरुष का जन्मदिन है! हैप्पी बर्थडे बापू।' एक्ट्रेस ने आगे लिखा है, 'वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है, क्योंकि उसके पापा का हाथ हरदम उसके सिर पर है। लव यू बापू'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

Shraddha Kapoor shares emotional post on father Shakti Kapoor Birthday says Love you Baapu
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट पर मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। तमाम फैंस के साथ-साथ चर्चित हस्तियां भी कमेंट कर रही हैं। एक्टर वरुण धवन ने कमेंट किया है, 'तरोताजा नजर आ रहे हो आप दोनों'। बिग बॉस में पहुंचीं यूट्यूबर शिवानी कुमारी ने लिखा भी जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं, यूजर्स लिख रहे हैं, 'स्त्री के पापाजी को जन्मदिन की बधाई'। एक यूजर ने लिखा, 'हर कामयाब स्त्री के सिर पर उसके बापू का हाथ और आशीर्वाद होता है'। इसके अलावा कुछ यूजर्स पिता-पुत्री की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।
Jr NTR: आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए जूनियर एनटीआर, राहत कोष में दिया इतना दान

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor shares emotional post on father Shakti Kapoor Birthday says Love you Baapu
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' की बात करें तो इसने कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। यह जानकारी मेकर्स ने सोमवार को पोस्ट साझा कर दी। मैडॉक फिल्म्स के मुताबिक 18 दिनों में स्त्री 2 ने 502 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि, ट्रेड आंकड़ों में फिल्म अभी 500 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हुई है, लेकिन फिल्म का कारोबार अच्छा चल रहा है।
Films On Indian Prime Ministers: फिल्मो में दिखी इन प्रधानमंत्रियों की कहानी, पर्दे पर राजनेता बने ये कलाकार

विज्ञापन
Shraddha Kapoor shares emotional post on father Shakti Kapoor Birthday says Love you Baapu
'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया

सैकनिल्क के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 ने अब तक 486.8 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। श्रद्धा के अलावा राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed