{"_id":"66eb0e172aa3142de30d0ae2","slug":"shubhas-ghai-and-gadar-2-team-attend-inaugural-ceremony-of-celebrate-cinema-2024-anil-sharma-simrat-utkarsh-2024-09-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shubhas Ghai: ‘सेलिब्रेट सिनेमा 2024’ के उद्घाटन समारोह में पहुंची ‘गदर 2’ की टीम, साझा किए अनुभव","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shubhas Ghai: ‘सेलिब्रेट सिनेमा 2024’ के उद्घाटन समारोह में पहुंची ‘गदर 2’ की टीम, साझा किए अनुभव
Wed, 18 Sep 2024 11:04 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
सुभाष घई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक सुभाष घई ‘सेलिब्रेट सिनेमा 2024’ के उद्घाटन समारोह में पहुंचे। उनके साथ ‘गदर 2’ की अभिनेत्री सिमरत कौर, उत्कर्ष, निर्देशक अनिल शर्मा और अन्य भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान सभी ने अभिनय के अपने अनुभवों को साझा किया।
सिमरत कौर और उत्कर्ष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘गदर 2’ की स्टारकास्ट के साथ पहुंचे सुभाष घई ने पहले सभी के साथ तस्वीर के लिए पोज किया। इसके बाद बारी-बारी अपने अनुभव साझा किए और अभिनय की मूल प्रवृत्ति, आवश्यकता और अन्य पहलुओं पर अपेन विचार रखें।
The Buckingham Murders Day 6: 'द बकिंघम मर्डर्स' की हालत खस्ता, छठे दिन की कमाई देख बढ़ेगी निर्माताओं की चिंता
The Buckingham Murders Day 6: 'द बकिंघम मर्डर्स' की हालत खस्ता, छठे दिन की कमाई देख बढ़ेगी निर्माताओं की चिंता
सिमरत कौर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान अभिनेत्री सिमरत कौर ने आसमानी रंग की आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने खुद को बड़ी ही सादगी से स्टाइल किया था। वहीं, अभिनेता उत्कर्ष कैजुअल आउटफिट में दिखें। दोनों अभिनेता सिंपल लुक में काफी स्टाइलिश और आकर्षक लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष घई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बातचीत के दौरान निर्देशक और निर्माता अनिल शर्मा ने कहा कि ‘व्हिसलिंग वुड्स’ आकर उन्हें बहुत खुशी हुई और आगे भी वह यहां आना चाहते हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि बहुत पहले शूटिंग के सिलसिले में वह यहां आए थे। निर्देशक अनिल शर्मा से जब अभिनय में आने वाले नए लोगों के बारे में पूछा गया कि बहुत सारे लोगों को घरवाले अभिनय के क्षेत्र में नहीं आने देते, ऐसे में उनके परिजनों और उन लोगों के लिए आप क्या कहना चाहेंगे? जवाब में निर्देशक ने कहा कि जिसे अभिनेता बनना है, वह पहले बागी होगा, जो घरवालों की बात सुनकर रह जाएगा समझ लिजिए उसे एक्टर नहीं बनना था। निर्देशक ने कहा कि उन्होंने और उनके बेटे ने भी ऐसे ही शुरुआत की थी।
विज्ञापन
अनिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बातचीत के इस सिलसिले में जब अनिल शर्मा से पूछा गया कि सुभाष घई की कौन सी फिल्म है जिसे आप फिर से बनाना चाहते हैं। जवाब में अनिल शर्मा ने कहा कि वह साल 1981 की धर्मेंद्र अभिनीत ‘क्रोधी’ होगी। निर्देशक ने कहा कि वह कमाल की फिल्म थी, वो आज रिलीज होती तो कहा होती। इस दौरान अन्य लोगों ने भी अपने अनुभवों को साझा किया।
करीना की ब्राउन साड़ी पर अटका फैंस का दिल, ‘श्रीदेवी’ के लुक में दिखीं श्रद्धा
करीना की ब्राउन साड़ी पर अटका फैंस का दिल, ‘श्रीदेवी’ के लुक में दिखीं श्रद्धा