छोटे पर्दे की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो अपने एक्टिंग करियर में तो सफल रहीं, लेकिन सच्चा प्यार पाने में असफल साबित हुईं। इन अभिनेत्रियों ने प्यार पाने के लिए एक नहीं दो शादियां भी की, लेकिन बदनसीब के चलते दूसरी शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और ये हसीनाएं आज भी अकेले जिंदगी गुजार रही हैं। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्हें दो शादियों के बाद भी सच्चा प्यार नसीब ना हो सका...
TV Actress: दो शादियों के बाद भी इन हसीनाओं को नहीं मिला सच्चा प्यार, अकेले जिंदगी जीने को हुईं मजबूर
इन अभिनेत्रियों ने प्यार पाने के लिए एक नहीं दो शादियां भी की, लेकिन बदनसीब के चलते दूसरी शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और ये हसीनाएं आज भी अकेले जिंदगी गुजार रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर के दौरान ही राजा चौधरी से शादी कर ली थी। इस शादी से उनके एक बेटी भी है। कुछ समय बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद अभिनेत्री ने अभिनव कोहली को दिल दिया और शादी भी की, लेकिन उनका ये रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। श्वेता तिवारी ने फिर अकेले जिंदगी गुजारने का फैसला लिया और आज वे सिंगल हैं।
यह भी पढ़ें: Thandel: नागा के जन्मदिन के मौके पर फैंस को मिला तोहफा, मछुआरे के रूप में अभिनेता का थंडेल से फर्स्ट लुक जारी
चाहत खन्ना
चाहत खन्ना का नाम भी इस लिस्ट में शुमार हैं। अभिनेत्री ने साल 2006 में बिजनेसमैन भरत नरसिंघम से शादी रचाई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद अभिनेत्री ने फरहान मिर्जा के साथ घर बसाया। लेकिन चाहत खन्ना की दूसरी शादी भी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई।
राखी सावंत
राखी सावंत अपनी शादी को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। अभिनेत्री ने पहले रितेश से शादी रचाई, लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। इसके बाद राखी सावंत ने धर्म बदलकर आदिल दुर्रानी खान से निकाह किया। राखी और आदिल का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: कंगना के करियर को है हिट फिल्म की दरकार, क्या 'इमरजेंसी' से हो पाएगी पूरी?
जेनिफर विंगेट
जेनिफर विंगेट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री ने साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी लंबी नहीं चल पाई और दो साल बाद ही एक दूसरे से तलाक ले लिया। इसके बाद से ही अभिनेत्री अकेले जिंदगी गुजार रही हैं।