देशभर में धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। लोग उत्साह और उल्लास के साथ गणेश जी का दस दिवसीय त्यौहार हर्ष और उल्लास से मना रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी इस उत्सव में शरीक हुए तथा धूमधाम से बप्पा की पूजा-अर्चना की। कई सितारों ने अपने घर पर बप्पा की मूर्ति स्थापित कर उनका आशीर्वाद लिया। पूजा के पश्चात बड़े धूमधाम से सितारे भगवान की प्रतिमा विसर्जित करते हैं।
Ganesh Utsav: गणपति विसर्जन के दौरान दिखे कई सितारे, सलमान खान भी हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान सलमान ने ग्रे रंग की टी शर्ट पहने नजर आए। वह अपनी कार से आयुष और अर्पिता के गणपति विसर्जन में पहुंचे थे। गौरतलब है कि इस गणेश चतुर्थी से पहले सलमान का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लोगों से ईको- फ्रेंडली गणेश लाने का अनुरोध किया था।
Box Office Collection: चौथे दिन 'गोट' के कलेक्शन में मामूली बढ़त, 'स्त्री 2' की कमाई में 25वें दिन दिखा उछाल
वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे भी सलमान खान के गणपति विसर्जन में नजर आईं। इस दौरान वह अपनी मां और पति के साथ नजर आईं। तीनों इस उत्सव में शामिल हो कर काफी खुश दिखाई दे रहे थे।
Movies: सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में इन अभिनेत्रियों ने अभिनय से जीता दिल, सूची में करीना का नाम भी शामिल
अलाना के पति इवोक मैकक्रे इस दौरान काफी उत्साहित नजर आए। पैपराजी ने तीनों को सलमान खान के गणपति विसर्जन में स्पॉट किया, जहां उनके आसपास काफी भीड़ भी नजर आ रही है। हाल में इवोक और अलाना माता-पिता बने हैं।
Aamir Khan: आमिर खान ने बेटे आजाद के साथ मनाई गणेश चतुर्थी, बहन निखत भी साथ आईं नजर