फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Simi Garewal: इस हसीना के साथ जुड़ा अभिषेक बच्चन का नाम, तो भड़कीं सिमी ग्रेवाल, बचाव कर बोलीं- इसे बंद करो

Mon, 04 Nov 2024 11:43 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 04 Nov 2024 11:43 AM IST
सार

Simi Garewal: लोगों का कहना है कि सिमी ने अपने हालिया पोस्ट में, ऐश्वर्या राय बच्चन से तलाक लेने और निमरत कौर को डेट करने की अफवाहों पर अभिषेक बच्चन का बचाव किया । उन्होंने अपनी चैट से अभिषेक का एक पुराना वीडियो साझा किया जिसमें अभिनेता ने रिश्तों और बेवफाई के बारे में बात की थी।

विज्ञापन
Simi Garewal shared an old clip of Abhishek Bachchan amid Separation Rumours with Aishwarya Rai Bachchan
सिमी ग्रेवाल, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @simigarewalofficial

सिमी ग्रेवाल की गिनती 70 से 80 के दशक की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है। सिमी ग्रेवाल अपने दौर में बेहतरीन अदाकारी और अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती थी। हालांकि, जब टॉक शो की बात आती है तो सिमी ग्रेवाल ओजी हैं। वह सितारों से उनकी निजी जिंदगी, अफवाहों और विवादों के बारे में विनम्रता से पूछती हैं। अब सिमी का हालिया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे ऐश्वर्या और अभिषेक से भी जोड़कर देख रहे हैं।

Simi Garewal shared an old clip of Abhishek Bachchan amid Separation Rumours with Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb

सिमी ग्रेवाल ने किया बचाव
लोगों का कहना है कि सिमी ने अपने हालिया पोस्ट में, ऐश्वर्या राय बच्चन से तलाक लेने और निमरत कौर को डेट करने की अफवाहों पर अभिषेक बच्चन का बचाव किया । उन्होंने अपनी चैट से अभिषेक का एक पुराना वीडियो साझा किया जिसमें अभिनेता ने रिश्तों और बेवफाई के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, "मुझे पुरानी सोच वाला कहें, लेकिन मुझे हल्के-फुल्के रहन-सहन से कोई आपत्ति नहीं है। मुझे उन लोगों से कोई समस्या नहीं है जो मजे करना चाहते हैं, तो बेशक आप आनंद लें। लेकिन, अगर आपने किसी के साथ किसी भी लेवल पर कमिटमेंट किया है, तो उस वादे को निभाएं, वरना ऐसा न करें।’

Simi Garewal shared an old clip of Abhishek Bachchan amid Separation Rumours with Aishwarya Rai Bachchan
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan

बेवफा होने पर अभिषेक ने कही थी यह बात
अभिषेक ने आगे कहा, "मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि एक पुरुष के रूप में, यदि आप किसी महिला के साथ कमिटेड हैं तो भले ही आपका लवर सामने आ जाए, आपको उसके प्रति वफादार होना चाहिए। पुरुषों पर आमतौर पर बहुत बेवफा होने का आरोप लगाया जाता है। मैं इसे कभी नहीं समझ पाया, और मैं इससे सहमत नहीं हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Simi Garewal shared an old clip of Abhishek Bachchan amid Separation Rumours with Aishwarya Rai Bachchan
सिमी ग्रेवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @simigarewalofficial

सिमी ने की अभिषेक की तारीफ
 सिमी ने इस वीडियो को शेयर किया और उन्होंने लिखा, "मुझे लगता है कि अभिषेक को व्यक्तिगत रूप से जानने वाला हर कोई इस बात से सहमत होगा कि वह बॉलीवुड के सबसे अच्छे पुरुषों में से एक है। अच्छे मूल्य और सहज शालीनता।"

विज्ञापन
Simi Garewal shared an old clip of Abhishek Bachchan amid Separation Rumours with Aishwarya Rai Bachchan
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @bachchan
फराह खान ने किया कमेंट
फराह खान ने सिमी की पोस्ट पर टिप्पणी की और कहा, "मैं पूरी तरह से सहमत हूं कि वह सबसे अच्छे आदमी हैं।" फराह ने अभिषेक बच्चन के साथ ' हैप्पी न्यू ईयर ' में काम किया था।
 

Mithun And Helena Luke Love Story: इस शख्स ने कराई मिथुन और हेलेना ल्यूक की मुलाकात, चार महीने ही टिका रिश्ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed