फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohit Zinjurke: जब पापा ही बन गए रोहित की तरक्की के दुश्मन, कड़े संघर्ष के बाद मिली शोहरत

Fri, 13 Jan 2023 09:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 13 Jan 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
Social Media influencer Rohit Zinjurke struggle story from salesmen to social media star
रोहित - फोटो : social media

रोहित झिंजुर्के सोशल मीडिया के जाने माने इन्फ्लुएंसर हैं। रोहित की इंस्टाग्राम पर लाखों में फैन फॉलोइंग है। फैंस रोहित की वीडियो को काफी पसंद करते हैं और जमकर शेयर भी करते हैं। हालांकि, कहावत है न कि आप जैसे-जैसे तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते हैं, आपके दुश्मन भी बढ़ने लगते हैं। रोहित की इस कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट है, जिसे सुनकर हर इंसान शॉक्ड रह जाता है।

Social Media influencer Rohit Zinjurke struggle story from salesmen to social media star
रोहित - फोटो : social media

एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोहित की कहानी ही कुछ ऐसी है। रोहित ने अपनी जिंदगी में काफी तरक्की की है और उनकी तरक्की से हर कोई खुश है। आपको बता दें कि उनके अपने पिता ने ही उनकी तरक्की रोकने की कोशिश की। हालांकि, वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। रोहित की शुरुआती जिंदगी संघर्षों से भरी हुई थी, उनके घर की परिस्थिति बहुत अच्छी नहीं थी।

Tunisha Sharma Case: नहीं कम हो रहीं शीजान खान की मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Social Media influencer Rohit Zinjurke struggle story from salesmen to social media star
रोहित - फोटो : social media

एक समय ऐसा था, जब रोहित को कपड़ों की दुकान पर काम करना पड़ता था। उन्होंने 12वीं के बाद से ही काम करना शुरू कर दिया था, उस समय वह महज 16 साल के थें। उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में घर को संभालने के लिए बाहर निकलकर काम करना पड़ा। बता दें कि रोहित ने सुपरवाइजर के तौर पर एक कंपनी में काम किया था, लेकिन तभी उन्हें एहसास हो गया कि आगे कुछ करना है, क्योंकि इतने पैसों में घर नहीं चलेगा।

Imran Khan: ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं इमरान खान? इस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Social Media influencer Rohit Zinjurke struggle story from salesmen to social media star
रोहित - फोटो : social media

रोहित ने बताया कि उनकी सफलता ने लोगों को उनके खिलाफ कर दिया। जब रोहित मशहूर हुए तो लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी तक दी। रोहित ने कहा- 'मेरे जॉब शुरू करने के साल भर पहले ही पापा हमें छोड़कर गांव जा चुके थे। वह बहुत ड्रिंक करते थे तो उनको पता नहीं था कि हम अब दूसरी जगह रहने लगे थे। लगभग दो साल बाद किसी ने उन्हें बताया कि देख तेरा बेटा तो फेमस हो गया है तो वह उस पुराने घर गए, हम लोगों से मिलने के लिए, लेकिन उनका रवैया मेरे प्रति हमेशा खराब रहा। उन्होंने हमेशा ही मुझे नीचे गिराने की कोशिश की। हालांकि, जब उन्हें कोरोना हुआ तो मम्मी ने उनकी बहुत सेवा की थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed