फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी या जहीर, कौन ज्यादा रईस? इतनी है 'शॉटगन' के होने वाले दामाद की नेटवर्थ

Sat, 22 Jun 2024 02:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Jun 2024 02:23 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: Know About Career movies Income and Net Worth of Both
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा अपने कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी रचा रही हैं। दोनों परिवारों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोना-जहीर की शादी के प्री-वेडिंग कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर हल्दी और मेहंदी की रस्म की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसके अलावा बिटिया की शादी के मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना घर 'रामायण' भी दुल्हन की तरह सजवाया है। सोनाक्षी के जीवनसाथी बनने जा रहे जहीर इकबाल भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वर्ष 2022 में वे सोनाक्षी के साथ फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं जहीर इकबाल के परिवार और नेटवर्थ के बारे में

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: Know About Career movies Income and Net Worth of Both
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा दिग्गज बॉलीवुड कलाकार और अब राजनीति में सक्रिय शत्रुघ्न सिन्हा की इकलौती बेटी हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 की ब्लॉकबस्टर 'दबंग' से इंडस्ट्री में कदम रखे। सलमान खान की इस फिल्म से ही वह छा गईं और तब से अब तक वह लगातार सक्रिय हैं। इस साल सोनाक्षी संजय लीला भंसाली की डेब्यू सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आईं और उनके काम को खूब तारीफ मिली हैं। सोनाक्षी सिन्हा कमाई के मामले में काफी धन-दौलत वाली हैं।

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: Know About Career movies Income and Net Worth of Both
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

जहीर इकबाल भी मॉडलिंग और एक्टिंग के पेशे में हैं। हालांकि, लोकप्रियता के मामले में वह अभी सोनाक्षी सिन्हा से पीछे हैं। जहीर इकबाल ने 2019 में 'नोटबुक' से अपने करियर की शुरुआत की। वर्ष 2022 में वह सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के साथ फिल्म 'डबल एक्स एल' में भी नजर आए। हालांकि, इससे पहले वर्ष 2014 में जहीर ने 'जय हो' में सोहेल खान के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। 
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' ने उत्तरी अमेरिका में तोड़ा पिछला रिकॉर्ड, प्री-बुकिंग से कमा डाले इतने रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: Know About Career movies Income and Net Worth of Both
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

नेटवर्थ की बात करें तो वर्ष 2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा की कुल नेटवर्थ करीब 85 करोड़ रुपये है। वहीं, अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहीर इकबाल विज्ञापन, मॉडलिंग और फिल्मों से करीब एक सो दो करोड़ रुपये कमाते हैं। संपत्ति के मामले में सोनाक्षी सिन्हा अपने होने वाले हमसफर से आगे हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की उम्र में भी अंतर हैं। अभिनेत्री 37 वर्ष की हैं। वहीं, जहीर 35 साल के हैं।
Thalapathy Vijay: विजय के जन्मदिन पर ‘गोट’ का टीजर हुआ रिलीज, अभिनेता को डबल रोल में देख प्रशंसक हुए हैरान

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: Know About Career movies Income and Net Worth of Both
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamzahero

जहीर इकबाल बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के करीबी हैं। जहीर इकबाल का असली नाम जहीर रत्नासी है। जहीर, बिल्डर इकबाल रत्नासी के बेटे हैं। फिल्मों के लिए उन्होंने अपने नाम में पिता का नाम इकबाल जोड़ा है। जहीर के पिता और सलमान खान काफी करीबी दोस्त रहे हैं। बचपन से जहीर इकबाल का अभिनेता सलमान खान से काफी जुड़ाव रहा है। 
Jackky Bhagnani: मुसीबत में पड़ी जैकी भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट, क्रू मेंबर्स ने वेतन न देने का लगाया आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed