आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज' शुक्रवार 21 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म पहले 14 जून को रिलीज होनी थी, लेकिन गुजरात हाईकोर्ट की रोक के बाद रिलीज नहीं हो पाई। शुक्रवार को कोर्ट ने हरी झंडी दे दी और साथ ही कहा कि इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में जुनैद खान के अलावा जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और शरवरी वाघ आदि कलाकार भी हैं। फिल्म धर्म के ठेकेदार बने एक अधर्मी बाबा पर बनी है, जिसकी पोल एक पत्रकार करसनदास मुलजी ने खोली। जुनैद पत्रकार करसनदास की भूमिका में हैं। फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानते हैं....
Maharaj X Reaction: पहली ही फिल्म से छा गए आमिर के लाडले जुनैद, 'महाराज' देख दर्शक बने फैन, देखें प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह फिल्म सौरभ शाह की किताब ‘महाराज’ पर आधारित है। फिल्म में जयदीप अहलावत ने महाराज की भूमिका निभाई है, जिसके अनुयायी उसे 'जे जे' कहते हैं। भक्तों की आस्था इतनी गहरी है कि तर्क की बिल्कुल गुंजाइश नहीं और इसी का फायदा उठाते हुए 'जे जे' कई गलत काम करता है, जिनमें से एक है महिलाओं के साथ अभद्रता। चरण सेवा नाम की परंपरा के नाम पर महिलाओं का शारीरिक शोषण। करसनदास (जुनैद) जब महाराज के कारनामों पर सवाल करते हैं, तो उन पर महाराज मानहानि का केस ठोंक देते हैं। मामला कोर्ट में जाता है।
Anupam Kher: अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
फिल्म देखने के बाद दर्शक जुनैद के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पहली ही फिल्म से जुनैद ने दिल जीत लिया है। यूजर्स कह रह हैं, 'जुनैद की नेचुरल एक्टिंग ने फिल्म को और दिलचस्प बना दिया है'। एक यूजर ने कहा है, 'जर्नलिस्ट के रोल में जुनैद खान ने क्या ही कमाल का काम किया है। यह उनकी डेब्यू फिल्म है और जादुई है'। एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म आपको सोचने पर मजबूत करती है। और जुनैद के बारे में क्या ही कहें, उनका तो पावरफुल डेब्यू है'।
#Maharaj is a classic example of a good movie with great social message made to suffer due to false narrative.
Was very excited about #Maharaj after all the reviews, but the movie exceeded expectations by a margin! It has an intense plot, some great performances, spectacular visuals and soulful music, it also gives you a lot to think about. A powerful debut by #JunaidKhan! pic.twitter.com/7NsSLcspB9 #Maharaj #JunaidKhan pic.twitter.com/Cue5O5XPlY
A great debut by #JunaidKhan. Hats off @yrf and Adi Chopra for backing this movie.
Well done #Netflix.
फिल्म महाराज के लिए जयदीप अहलावत का काम भी दर्शकों को पसंद आया है। इसके अलावा कुछ नेटिजन्स शरवरी वाघ के दीवाने हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इससे पहले कि लोग इस फिल्म को बायकॉट करना शुरू करें, यह समझना जरूरी है कि यह फिल्म हिंदुत्व पर प्रहार नहीं करती है। यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसके तथ्य हैं और इतिहास भी'।
#JunaidKhan acting masterclass 🙏 pic.twitter.com/JmJE3vf97F #Maharaj @NetflixIndia #JunaidKhan 🔥🔥🔥🫡 pic.twitter.com/mZVSA5HioD
अधिकांश यूजर्स फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, कुछ नेटिजन्स का कहना है कि फिल्म में एक धर्म विशेष को टारगेट किया गया है। कुछ लोग फिल्म और नेटफ्लिक्स को बायकॉट करने की बात कह रहे हैं। वहीं कुछ लोग यह संदेश फैला रहे हैं कि विरोध करने जैसा फिल्म में कुछ नहीं है।
सनातन का अपमान
नही सहेगा हिन्दुस्थान
महाराज फिल्म का बहिष्कार करे#BoycottMaharaj #Boycott_Maharaj #Maharaj
Removal of the Film "Maharaj" from Netflix | STOP Defaming Hindu Deities and Followers - Sign the Petition!
https://t.co/8z6Q8B3eEw via @ChangeOrg_India