फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए पहुंचे सोनू सूद, यूजर्स ने बताया असली हीरो

Mon, 08 Sep 2025 01:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 08 Sep 2025 01:00 PM IST
सार

Sonu Sood Punjab Flood: अभिनेता सोनू सूद ने पंजाब में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया है। उन्होंने लोगों की मदद करने की बात कही है।

विज्ञापन
Sonu sood reached to punjab to help flood affected people
दौरा करते सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
पंजाब इन दिनों बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। कई बॉलीवुड सेलेब्स पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता सोनू सूद ने बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया है। उन्होंने इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं और लोगों की मदद करने की बात कही है।


View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)


Sonu sood reached to punjab to help flood affected people
दौरा करते सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
सोनू सूद ने बाढ़ का जायजा लिया
सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि वह नाव पर बैठे हैं। वह बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर रहे हैं। वह आम लोगों से मिल रहे हैं और उनसे बात कर रहे हैं। उन्होंनें तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा 'हमेशा पंजाब के साथ। हम जमीन पर थे। हमने नुकसान, दिल टूटने का दर्द देखा। हमने वह ताकत भी देखी जो कम नहीं हुई। गांव पानी में डूबे हुए हैं, जिंदगियां उजड़ी हुई हैं, लेकिन उम्मीद अभी भी कायम है। पंजाब को जो भी चाहिए हम मदद करने के लिए तैयार हैं। पुनर्निर्माण के लिए तैयार हैं। साथ मिलकर घाव भरने के लिए तैयार हैं। हम पंजाब के साथ हैं, हमेशा के लिए।' 
कई यूजर्स ने सोनू सूद की इस पहल के लिए तारीफ की है।


Sonu sood reached to punjab to help flood affected people
बच्चे से मिलते सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
किडनी की बीमारी से पीड़ित बच्चे से मुलाकात की
रविवार को सोनू सूद ने पंजाब में एक छोटे बच्चे से मुलाकात की, जो कथित तौर पर किडनी की बीमारी से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि वह उसके ठीक होने में हर संभव मदद करेंगे।
उन्होंने एक्स पर अस्पताल से तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह बच्चे और उसके परिवार से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Bhupen Hazarika: शुरू हुआ भूपेन हजारिका का जन्म शताब्दी समारोह, पीएम मोदी और सीएम हिमंता ने किया याद
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu sood reached to punjab to help flood affected people
दौरा करते सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
बाढ़ की वजह से इलाज प्रभावित नहीं होगा
सोनू सूद ने लिखा 'आज पंजाब में नन्हे अविजोत से मुलाकात हुई। उनके आगे एक बड़ी लड़ाई है। हम उसके ठीक होने में हर संभव मदद करेंगे। इस नन्हे फरिश्ते की स्वस्थ होने की कामना करते हैं। वह अकेला नहीं है।'
5 सितंबर को सूद ने बताया कि उन्होंने लड़के के परिवार से बात की है और आश्वस्त किया है कि बाढ़ के कारण 'उसका इलाज बाधित नहीं होगा।'
विज्ञापन
Sonu sood reached to punjab to help flood affected people
दौरा करते सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
सोनू ने लोगों की मदद करने की कही बात
एएनआई से बात करते हुए सोनू सूद ने कहा 'मैं बागपुर, सुल्तानपुर लोधी, फिरोजपुर, फाजिल्का, अजनाला जा रहा हूं और मैं चारों ओर जाकर स्थिति का पता लगाने की कोशिश करूंगा। पंजाब में अभी भी बारिश हो रही है, कई घर नष्ट हो गए हैं, लोगों की आजीविका बर्बाद हो गई है, इसलिए मैं पूरी मदद करने की कोशिश करूंगा। मैं स्थानीय प्रशासन से उनकी जरूरतों की सूची लूंगा।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed