फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: जब सोनू सूद के घर पड़ा था इनकम टैक्स का छापा, अभिनेता ने चार दिनों तक घर में नहीं लगाया था ताला

Sat, 04 Jan 2025 06:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 04 Jan 2025 06:46 PM IST
सार

हाल ही में, जिस्ट के साथ एक साक्षात्कार में सोनू सूद ने बताया कि जब उनके घर पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने छापा मारा तो उनके घर की किसी भी अलमारी में ताला नहीं लगा था।

विज्ञापन
Sonu Sood spoke about the time when Income Tax officials raided for four days there are no locks in his house
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मुखर होकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। वह राजनीतिक मुद्दों पर भी अपने विचार खुलकर रखते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। अब हाल ही में, अभिनेता से उनके घर पर इनकम टैक्स का छापा मारने को लेकर पूछा गया तो इस पर अभिनेता ने कहा कि वह सभी लोग अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, उन्हें लगा कि शायद मेरी तरफ से कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन मैंने अपने घर में कोई ताला ही नहीं लगाया। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या कहा है।

Sonu Sood spoke about the time when Income Tax officials raided for four days there are no locks in his house
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood

घर में नहीं लगाया ताला
हाल ही में, जिस्ट के साथ एक साक्षात्कार में सोनू सूद ने बताया कि जब उनके घर पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने छापा मारा तो उनके घर की किसी भी अलमारी में ताला नहीं लगा था। अभिनेता ने कहा,  "मेरे घर की किसी भी अलमारी पर कोई ताला नहीं लगाया। यहां तक कि मेरे घर में भी कोई ताला नहीं लगा। मेरे घर में, जब हम सुबह उठते, तो हम गेट खोल देते ताकि कोई भी अंदर आ सके। यह कई सालों से चल रहा है। मैं कैमरे पर यह कहने में सहज हूं, यह पूरी तरह से ठीक है।"

HHVM: इस दिन जारी होगा 'हरि हर वीरा मल्लू' का पहला गाना, निर्माताओं ने जारी किया पवन कल्याण का नया पोस्टर

Sonu Sood spoke about the time when Income Tax officials raided for four days there are no locks in his house
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood

घर के बाहर हजारों लोगों की लगी लाइन
सोनू ने सितंबर 2021 में अपने घर पर आए आईटी अधिकारियों के बारे में बात की और कहा, "जब वे आए, तो उन्होंने सब कुछ देखा। वे अपना काम कर रहे थे और मैं अपना काम कर रहा था। उस समय भी, मेरे घर के बाहर हजारों लोग कतार में खड़े थे।"

Game Changer Mumbai Event: हिंदी इवेंट से ‘लापता’ रही राम चरण की हिंदी सिनेमा हीरोइन, बाकी सब ठीक ठाक है

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood spoke about the time when Income Tax officials raided for four days there are no locks in his house
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood

अभिनेता ने काम करना नहीं किया बंद
अभिनेता ने आगे कहा, "आप अपनी जिंदगी में जो भी रास्ता चुनेंगे, उस पर चलने के लिए कई बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अगर आपको लगता है कि आप आसानी से उस रास्ते पर चल लेंगे तो आप पूरी तरह से गलत हैं। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए और अपना काम नहीं बंद करना चाहिए।"

विज्ञापन
Sonu Sood spoke about the time when Income Tax officials raided for four days there are no locks in his house
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood

अभिनेता ने किया था दावा
सोनू ने कहा कि इन सब के बाद भी उन्होंने काम करना जारी रखा और आखिरकार सब कुछ पूरी तरह से ठीक हो गया। बता दें कि साल 2023 में आप की अदालत में सोनू ने दावा किया कि आईटी अधिकारियों को उनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed