फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Actress: साउथ के बाद अब हिंदी फिल्मों में धमाल मचाएंगी ये अभिनेत्रियां, आगामी फिल्मों में आएंगी नजर

Sat, 02 Nov 2024 05:12 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 02 Nov 2024 05:12 PM IST
सार

South Actress in Hindi Movies: साउथ के कलाकारों की देश भर में काफी ज्यादा लोकप्रियता बढ़ी है। इस कड़ी में आगामी कई हिंदी फिल्मों में साउथ की अभिनेत्रियां अपन जलवा बिखेरती नजर आने वाली हैं। 
 

विज्ञापन
South Actress Rashi Khanna Keerthy Suresh Sreeleela Sai Pallavi will be seen in upcoming hindi films
साउथ अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते कुछ वर्षों से भारत की सभी क्षेत्रीय सिनेमा और हिंदी सिनेमा के बीच की दूरी काफी घटी है। इस वजह से सभी फिल्म इंडस्ट्री एक साथ मिलकर पैन इंडियन फिल्में बना रही हैं। सभी इंडस्ट्री के कलाकार एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। बीते कुछ समय में हिंदी फिल्मों के कई कलाकार साउथ फिल्मों में नजर आए हैं। साउथ के भी कई कलाकार हिंदी फिल्मों में काम कर रहे हैं। आज इस लेख में हम बात करेंगे साउथ की उन अभिनेत्रियों की जो आगामी हिंदी फिल्मों में काम कर रही हैं। 

South Actress Rashi Khanna Keerthy Suresh Sreeleela Sai Pallavi will be seen in upcoming hindi films
राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna

राशि खन्ना 
राशि खन्ना की भी साउथ में अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार अभिनय कर दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है। वह हाल में ही तमन्ना भाटिया के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म अरनमनई 4 में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही विक्रांत मैसी के साथ आगामी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में नजर आने वाली हैं। रंजन चंदेल द्वारा निर्देशित ये फिल्म द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को रिलीज होगी। 

South Actress Rashi Khanna Keerthy Suresh Sreeleela Sai Pallavi will be seen in upcoming hindi films
कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम @keerthysureshofficial

कीर्ति सुरेश
कीर्ति सुरेश साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्हें उनकी फिल्म महानति के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। साउथ में काफी नाम कमाने के बाद वो हिंदी फिल्मों में भी काम कर रही हैं। वह इस साल रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म मैदान में भी नजर आई थीं। इसके अलावा वो वरुण धवन की आगामी फिल्म बेबी जॉन में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
South Actress Rashi Khanna Keerthy Suresh Sreeleela Sai Pallavi will be seen in upcoming hindi films
श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम

श्री लीला 
श्री लीला साउथ फिल्मों की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। वह जल्द ही आगामी हिंदी फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म आने वाले महीनों में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर 2019 की हिट फिल्म की अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाने वाले हैं। श्रीलीला इस फिल्म में वो की भूमिका निभाने वाली हैं। इसके अलावा श्रीलीला वर्तमान में इब्राहिम अली खान के साथ 'दिलेर' पर भी काम कर रही हैं, जो एक और रोमांचक बॉलीवुड फिल्म है। इन दोनों ही फिल्मों की आधिकारिक रिलीज की घोषणा नहीं की जा सकी है। 
Siddhant-Disha: हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए साथ आए सिद्धांत चतुवेर्दी और दिशा पाटनी? अगले साल शुरू होगी शूटिंग

विज्ञापन
South Actress Rashi Khanna Keerthy Suresh Sreeleela Sai Pallavi will be seen in upcoming hindi films
साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम @saipallavi.senthamarai

साई पल्लवी
साई पल्लवी साउथ की मशहूर अभिनेत्री हैं। साउथ के बाद अब वह हिंदी फिल्म में भी अपना जलवा बिखेरने वाली हैं। अभिनेत्री नितेश तिवारी की रामायण में माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म के सेट से उनकी और रणबीर कपूर की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें दोनों श्री राम और माता सीता के किरदार में नजर आ रहे थे। फिल्म में काम कर रही अभिनेत्री इंदिरा कृष्णा ने फिल्म की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक टीम की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
Pushpa 2 Item Song: श्रद्धा कपूर का ‘पुष्पा 2’ में आइटम नंबर से इनकार, अमेरिका से आई हीरोइन को ही मिला मौका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed