फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Celebs: अल्लू अर्जुन से पहले मैडम तुसाद की शोभा बढ़ा चुके हैं ये सितारे, मोम के पुतले के रूप में हुए अमर

Mon, 01 Apr 2024 04:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 01 Apr 2024 04:33 PM IST
विज्ञापन
south celebs wax statue at madame tussauds pushpa 2 allu arjun baahubali prabhas mahesh babu kajal aggarwal
साउथ सितारे - फोटो : अमर उजाला

साउथ सुपरस्टार्स इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर देश दुनिया में छाए हुए हैं। उनकी फिल्मों का क्रेज भारत ही नहीं, बल्कि अन्य देशों के फैंस के बीच भी रहता है। फिल्मों के अलावा ये सितारे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अपने दमदार अभिनय के दम पर ये सितारे कदम कदम पर तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन इसका उदाहरण बने। जी हां अल्लू अर्जुन अपनी अदाकारी के दम पर सफलता की उन ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं, जहां कदम रखना हर सितारे का सपना होता है। मैडम तुसाद में अल्लू अर्जुन के मोम के पुतले का अनावरण हो चुका है। वे मोम के पुतले के रूप में अमर होने वाले पहले साउथ सितारे नहीं हैं, उनसे पहले भी कई साउथ सितारों के वैक्स स्टेचू मैडम तुसाद मोम संग्रहालय की शोभा बढ़ा रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं वे साउथ सितारे, जिनके मोम के पुतले बने हैं...

south celebs wax statue at madame tussauds pushpa 2 allu arjun baahubali prabhas mahesh babu kajal aggarwal
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

अल्लू अर्जुन
सबसे पहले बात करते हैं अल्लू अर्जुन की ही। अल्लू अर्जुन पहले साउथ सितारे हैं, जिनका मोम का पुतला दुबई के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगा। कुछ महीने पहले अभिनेता अपना नाप देने दुबई गए थे। वहीं, आखिरकार वह दिन भी आ ही गया, जब उनका मोम का पुतला उनकी आंखों के सामने है। अल्लू अर्जुन हाल ही में अपने परिवार के साथ दुबई के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्होंने अपने वैक्स स्टैचू का अनावरण किया। उनकी प्रतिमा का रूप 'पुष्पा' फिल्म के किरदार से लिया गया है। 

south celebs wax statue at madame tussauds pushpa 2 allu arjun baahubali prabhas mahesh babu kajal aggarwal
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास
इस लिस्ट में अगला नाम साउथ सुपरस्टार प्रभास का है। प्रभास ने बाहुबली फिल्म से वैश्विक तौर पर अपनी पहचान बनाई और उनकी इसी सफलता ने मैडम तुसाद में उनके वैक्स स्टेचू लगने के रास्ते खोल दिए। बाहुबली अभिनेता प्रभास यह पंख अपनी टोपी पर लगाने वाले दक्षिण के पहले अभिनेता थे। उनकी प्रतिमा बहुप्रशंसित फिल्म बाहुबली में निभाई गई भूमिका के अनुरूप है। यह मूर्ति मैडम तुसाद बैंकॉक में रखी गई है। उनके मोम के पुतले का रूप बाहुबली की तरह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
south celebs wax statue at madame tussauds pushpa 2 allu arjun baahubali prabhas mahesh babu kajal aggarwal
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम

महेश बाबू
इस लिस्ट ने साउथ के हैंडसम और डैशिंग सुपरस्टार महेश बाबू भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। हैंडसम हंक महेश बाबू की मैडम तुसाद सिंगापुर में एक भव्य मोम की प्रतिमा स्थापित है। मूर्ति का अनावरण मार्च 2019 में हैदराबाद में किया गया था। मोम का पुतला उनकी सफलता में चार चांद लगा देता है। जब इसका अनावरण हुआ था, तब अभिनेता बहुत खुश हुए थे और उन्होंने फैंस के साथ उत्साह के साथ यह खुशखबरी साझा की थी।

विज्ञापन
south celebs wax statue at madame tussauds pushpa 2 allu arjun baahubali prabhas mahesh babu kajal aggarwal
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

काजल अग्रवाल
साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल का नाम भी इस लिस्ट एम शामिल है। अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने सिंगापुर के प्रसिद्ध मैडम तुसाद मोम संग्रहालय में अपनी प्रतिमा का अनावरण किया था। अभिनेत्री ने 5 फरवरी, 2020 में मूर्ति अनावरण के दौरान अपनी खुशी जाहिर की थी। वे मैडम तुसाद संग्रहालय सिंगापुर में मोम के रूप में अमर होने वाली पहली साउथ अभिनेत्री बनीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed