फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navya Naveli: क्या भांजी के शो में शामिल होंगी मामी ऐश्वर्या! जानिए क्या कहती हैं 'व्हाट द हेल नव्या' की होस्ट

Mon, 01 Apr 2024 03:45 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 01 Apr 2024 03:45 PM IST
विज्ञापन
What The Hell Navya host Navya Nanda talks about Aishwarya Rai said we will have a new season for her
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
नव्या नवेली नंदा इन दिनों अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। इस शो को वे अपनी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ होस्ट करती नजर आती हैं। वहीं 'व्हाट द हेल नव्या' के एक एपिसोड में वे अपने भाई अगस्त्य नंदा को भी बतौर गेस्ट आमंत्रित कर चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनके शो में उनकी मामी ऐश्वर्या राय बच्चन कब शामिल होंगी। इस सवाल के जवाब में नव्या ने जो कहा वह इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 


Sushant Singh Rajput: सुशांत ड्रग्स केस में समीर वानखेड़े को राहत, इतने दिनों तक नहीं होगी कोई कार्रवाई
What The Hell Navya host Navya Nanda talks about Aishwarya Rai said we will have a new season for her
व्हाट द हेल नव्या - फोटो : इंस्टाग्राम
इस साल फरवरी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' के नए सीजन के साथ दर्शकों के सामने हाजिर हुई थीं। नव्या के इस शो को दर्शकों ने काफी सराहा भी। इस शो में वे बच्चन परिवार के बारे में कई खुलासे करते दिखाई दीं। 
 
What The Hell Navya host Navya Nanda talks about Aishwarya Rai said we will have a new season for her
व्हाट द हेल नव्या - फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले दिनों जब एक इंटरव्यू के दौरान नव्या से पूछा गया कि उनके शो में उनके मामा अभिषेक बच्चन, नाना अमिताभ बच्चन और मामी ऐश्वर्या कब नजर आएंगी। इस सवाल के जवाब में नव्या कहती हैं, 'सच कहूं तो मैं भी नानू, मामू और मामी के साथ एक एपिसोड करना चाहती हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
What The Hell Navya host Navya Nanda talks about Aishwarya Rai said we will have a new season for her
व्हाट द हेल नव्या - फोटो : इंस्टाग्राम
नव्या नंदा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं चाहती हूं कि अपने परिवार के अलावा बाहर के लोगों के साथ भी मैं अपना शो करूं, लेकिन इसके लिए मुझे एक नए सीजन का निर्माण करना होगा।'
विज्ञापन
What The Hell Navya host Navya Nanda talks about Aishwarya Rai said we will have a new season for her
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
आपको बताते चलें इस इंटरव्यू से पहले भी कई बार नव्या के शो के फैंस ने 'व्हाट द हेल नव्या' में ऐश्वर्या राय को बतौर गेस्ट बुलाने की मांग रख चुके हैं। कई सोशल मीडिया यूजर ने भी लिखा है, 'हम चाहते हैं कि आप ऐश्वर्या राय को भी अपने शो पर बुलाइए। हम उन्हें आपके साथ देखना चाहते हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed