साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राजनेता विजयकांत के निधन से सिनेमा और राजनीतिक जगत शोक में डूब गया। विजयकांत को सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार सुबह 71 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता विजयकांत के निधन के बाद सिनेमा और राजनीतिक जगत के दिग्गज शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
Vijayakanth Passes Away: विजयकांत के निधन पर रो पड़ा साउथ सिनेमा, कमल हासन से लेकर Jr NTR ने दी भावभीनी विदाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयकांत के निधन की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों और चाहने वालों की ओर शोर संवेदनाओं का तांता लग गया। जूनियर एनटीआर, कमल हासन, तृषा कृष्णन, अरुण विजय, श्रिया रेड्डी,आर्य, प्रभु देवा और मोहन बाबू जैसे सितारों ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी, वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया। अपने चहेते सितारे और राजनेता के निधन पर तमिल सिनेमा के प्रशंसक रो पड़े।
कमल हासन ने एक्स पर लिखा कि मेरे भाई विजयकांत के निधन से गहरा दुख हुआ है। वहीं, जूनियर एनटीआर ने कहा, 'विजयकांत गारू के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वे सिनेमा और राजनीति दोनों में एक सच्ची ताकत थे।' अरुण विजय ने लिखा कि एक ऐसा इंसान जो सबकी परवाह करता था, उनकी आत्मा को शांति मिले। सालार फेम श्रिया रेड्डी ने लिखा कि विजयकांत सर आपको कभी नहीं भुलाया जायेगा। वहीं, मोहन बाबू ने लिखा, मेरे दोस्त विजयकांत की खबर सुनकर दुखी हूं।
எனது அன்பிற்கினிய சகோதரர், தேசிய முற்போக்குத் திராவிட கழகத்தின் நிறுவனத் தலைவர், தமிழ் சினிமாவின் தனித்துவம் மிக்க நடிகர், கேப்டன் என்று அனைவராலும் அன்பு பாராட்டப்பட்ட விஜயகாந்த் அவர்களின் மறைவுச் செய்தி மிகுந்த துயரத்தைத் தருகிறது.
Saddened to learn about Vijayakanth Garu's passing. A true powerhouse in both cinema and politics. May his soul find eternal peace. My thoughts are with his family and friends.
தன் ஒவ்வொரு செயலிலும் மனிதநேயத்தைக்…
वहीं, विजयकांत के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि विजयकांत जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।
Extremely saddened by the passing away of Thiru Vijayakanth Ji. A legend of the Tamil film world, his charismatic performances captured the hearts of millions. As a political leader, he was deeply committed to public service, leaving a lasting impact on Tamil Nadu’s political… pic.twitter.com/di0ZUfUVWo
कैप्टन विजयकांत का फिल्मी करियर शानदार था, उन्होंने कई हिट फिल्में दीं और करीब 150 से अधिक फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और उन्होंने डीएमडीके की स्थापना की। वे विरुधाचलम और ऋषिवंडियम सीट से विधायक रहे थें।
Vijayakanth: सिनेमा हो या राजनीति, विजय ने दोनों ही मैदानों को किया था फतेह, 150 से अधिक फिल्मों में किया काम