तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता अजित कुमार हाल ही में दुबई में आगामी रेसिंग चैंपियनशिप की प्रैक्टिस सत्र के दौरान एक गंभीर कार दुर्घटना का शिकार हो गए। इसमें उनकी पोर्शे 992 कार को काफी नुकसान हुआ। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अजित को एक भी खरोंच नहीं आई।
Ajith Kumar: भीषण कार एक्सीडेंट के बाद अब कैसे हैं अजित कुमार? टीम मैनेजर फैबियन डफिक्स ने साझा किया अपडेट
Ajith Kumar: हाल ही अजित कुमार की रेसिंग कार प्रैक्टिस के दौरान क्रैश हो गई थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजित के इस कार एक्सीडेंट का वीडियो सामने आते ही फैंस काफी ज्यादा परेशान नजर आए। फैंस की चिंता को देखते हुए अजित कुमार रेसिंग टीम के मैनेजर और ड्राइवर फैबियन डफिक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभिनेता के फैंस को आश्वस्त किया है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "टेस्ट का पहला दिन खत्म। अजित सुरक्षित हैं, बिना किसी भी खरोंच के...और यही सबसे महत्वपूर्ण है।"
इस पोस्ट में फैबियन ने मोटरस्पोर्ट्स की चुनौतियों पर भी विचार साझा किए। उन्होंने लिखा, "आज का दिन यह फिर से याद दिलाता है कि सीखने का सफर कभी खत्म नहीं होता। चाहे जितनी भी परेशानी हो, रेसिंग के प्रति हमारा जुनून हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, हमें हर अनुभव से सीखने और सुधारने के लिए प्रेरित करता है। आगे का रास्ता अभी भी सीखने के लिए भरा पड़ा है। हम एक टीम और एक परिवार के रूप में सामना करने के लिए तैयार हैं।"
Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' की रिलीज डेट का एलान, बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की 'द राजा साब' से भिड़ेंगे अजित
बता दें कि इस कार दुर्घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसमें अभिनेता की कार ट्रैक पर नियंत्रण खोते हुए दिखाई दे रही है। अजित कुमार अभिनेता के साथ-साथ एक अनुभवी रेसर भी हैं। वह इस समय दुबई में चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं, और पहला प्रैक्टिस सत्र पहले ही शुरू हो चुका है। वह 12 और 13 जनवरी को होने वाली 24एच दुबई 2025 रेस में भाग लेंगे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजित की दो फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पहली फिल्म विदामुयर्ची है। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट डाल दी गई थी। वही, वह गुड बैड अग्ली की वजह से भी चर्चा में हैं। 6 जनवरी को निर्माताओं ने इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया था, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह बढ़ गया था।