{"_id":"678defbe8dbee2038c03757a","slug":"akshay-kumar-mahadev-for-kannappa-honored-to-bring-lord-shiva-divine-journey-in-vishnu-manchu-film-2025-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kannappa-Akshay: हाथ में त्रिशूल-माथे पर भस्म-नीलकंठ महादेव के रुद्र अवतार में अक्षय, कन्नप्पा का नया पोस्टर","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kannappa-Akshay: हाथ में त्रिशूल-माथे पर भस्म-नीलकंठ महादेव के रुद्र अवतार में अक्षय, कन्नप्पा का नया पोस्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:10 PM IST
सार
Kannappa-Akshay Kumar: स्काई फोर्स की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने अपने प्रशंसकों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। तेलुगु फिल्म कन्नप्पा से उनका लुक कुछ ही देर पहले जारी किया है, जिसमें वह महादेव के अवतार में नजर आ रहे हैं।
साउथ फिल्म कन्नप्पा का एलान पिछले साल हुआ था। फिल्म से लगातार हर एक अभिनेता का लुक सामने आ चुका है। विष्णु मांचू से लेकर माता पार्वती के किरदार में काजल अग्रवाल का लुक भी सामने आ चुका है। वहीं आज कुछ ही देर पहले अक्षय कुमार का महादेव के रुद्र अवतार में लुक जारी किया गया है। इस लुक के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
2 of 5
महादेव के किरदार में अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
इन दिनों अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म स्काई फोर्स को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच आज फिल्म निर्माताओं ने साउथ फिल्म कन्नप्पा से अक्षय कुमार के लुक का एक पोस्टर जारी किया है, जिससे साफ हो गया है कि अक्षय कुमार फिल्म में महादेव की भूमिका में नजर आएंगे।
3 of 5
कन्नप्पा मूवी से अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
कन्नप्पा मूवी से अक्षय कुमार का फुल लुक सामने आ चुका है। वह कन्नप्पा में महादेव की भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर में खिलाड़ी कुमार एक हाथ में त्रिशूल और एक हाथ में डमरू लिए हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके माथे पर भस्म लगी हुई है। भगवान शिव के अवतार में उन्हें एक बार फिर से देखकर उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं। इस फिल्म से पहले अक्षय फिल्म 'ओ माय गॉड' में भगवान शिव की भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महादेव के किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार ने कन्नप्पा से अपना लुक शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "कन्नप्पा के लिए महादेव की पवित्र आभा में कदम रखते हुए। इस महाकाव्य कथा को जीवंत करने का गौरव प्राप्त हुआ है। भगवान शिव इस दिव्य सफर में हमारा मार्गदर्शन करें। ओम नमः शिवाय।"
25 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
मोहन बाबू निर्मित कन्नप्पा में लीड रोल में विष्णु मांचू निभा रहे हैं। भगवान शिव पर आधारित पौराणिक फिल्म में प्रभास, अक्षय कुमार, मोहनलाल, सरथकुमार, मधु, मोहन बाबू, काजल अग्रवाल और ब्रह्मनंदन जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।