{"_id":"6759c998dc79e1bf5a0c1e83","slug":"allu-arjun-files-petition-in-high-court-to-squash-sandhya-theatre-stampede-criminal-case-thanks-meet-planned-2024-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2 : भगदड़ में मौत मामले में अल्लू अर्जुन पहुंचे हाईकोर्ट, हजार करोड़ की कमाई की आज से धन्यवाद यात्रा","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pushpa 2 : भगदड़ में मौत मामले में अल्लू अर्जुन पहुंचे हाईकोर्ट, हजार करोड़ की कमाई की आज से धन्यवाद यात्रा
अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पुष्पा 2’ की कमाई के दुनियाभर में हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेने से खुश फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन और इसके निर्देशक सुकुमार गुरुवार से धन्यवाद यात्रा पर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन-पुष्पा 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पुष्पा 2’ की कमाई के दुनियाभर में हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेने से खुश फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन और इसके निर्देशक सुकुमार गुरुवार से धन्यवाद यात्रा पर निकल रहे हैं। ये धन्यवाद यात्रा देश की राजधानी नई दिल्ली से शुरू होकर देश के विभिन्न शहरों से होती हुई हैदराबाद में खत्म होगी। उससे पहले बुधवार को अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना हाईकोर्ट में एक अपील दायर कर अपने खिलाफ दर्ज किए उस मुकदमे को खारिज करने की अपील की जिसमें एक सिनेमाघर में भगदड़ के चलते एक महिला की मौत हो गई थी।
2 of 5
'पुष्पा 2' की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज की पूर्व संध्या पर हैदराबाद के संध्या सिनेमाघर में फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। यहां तमाम लोग एडवांस में टिकट खरीदकर फिल्म देखने पहुंचे थे और किसी को इस बात की भनक तक नहीं थी कि फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन भी वहां आने वाले हैं। लेकिन, अल्लू अर्जुन की टीम ने उनके भ्रमण का औचक कार्यक्रम बनाया और अल्लू के यहां पहुंचते ही उनके प्रशंसक भारी तादाद में उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े। इस भगदड़ के दौरान वहां एक महिला की मौत हो गई और जिसे लेकर अल्लू अर्जुन समेत कई लोगों पर आपराधिक लापरवाही का मुकदमा दर्ज हुआ है।
3 of 5
'पुष्पा 2' की मुंबई प्रेस कॉन्सफ्रेंस में अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अल्लू अर्जुन की तरफ से तेलंगाना हाईकोर्ट में बुधवार को दायर अपील के मुताबिक इस पूरे मामले में उनकी कोई गलती नहीं है, वह बस दुर्भाग्यवश घटना के समय वहां मौजूद थे। ऐसा ही एक मामला अल्लू अर्जुन के खिलाफ इससे पहले शिल्पा रवि रेड्डी के आवास पर हुई घटना के वक्त वहां मौजूद होने के चलते भी दर्ज हो चुका है और इसमें हाई कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को उनकी अपील पर राहत दे दी थी। माना जा रहा है कि इस मामले में भी अल्लू अर्जुन की अपील पर ये मुकदमा खारिज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'पुष्पा 2' की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बीच फिल्म ‘पुष्पा 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाल जारी है। फिल्म ने बुधवार को अपनी रिलीज का पहला हफ्ता पूरा कर लिया और इस दौरान इसने कमाई के तकरीबन रोज ही नए रिकॉर्ड बनाए हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही दुनिया भर में हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने इसके मूल तेलुगु संस्करण से कहीं ज्यादा कमाई की है। फिल्म की तीसरी कड़ी ‘पुष्पा 3 द रैम्पेज’का एलान भी फिल्म के निर्देशक सुकुमार इस फिल्म के क्लाइमेक्स में कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
'पुष्पा 2' के सेट पर सुकुमार और अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘पुष्पा 2’ की कामयाबी से खुश अल्लू अर्जुन गुरुवार से अपने प्रशंसकों को इस कामयाबी के लिए धन्यवाद कहने निकल रहे हैं। उनका इरादा देश भर के अलग अलग शहरों में ये धन्यवाद यात्रा करने का है। और, इसकी शुरूआत वह नई दिल्ली से करने जा रहे हैं। इस यात्रा में वह और किन किन शहरों से गुजरेंगे, इसका एलान गुरुवार तक हो जाने की उम्मीद है। इस धन्यवाद यात्रा का समापन अल्लू अर्जुन हैदराबाद में करेंगे। इस दौरान उनके साथ फिल्म के निर्देशक सुकुमार, फिल्म के निर्माता नवीन येरनेनी व यलमिनचिली रवि शंकर और फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना भी मौजूद रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।