'पुष्पा: द राइज' से हिंदी पट्टी के दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता अल्लू अर्जुन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। 'पुष्पा: द राइज' की शानदार सफलता के बाद जहां फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं, वहीं अभिनेता भी 'पुष्पा 2' को पूरा करने के लिए शिद्दत से मेहनत कर रहे हैं। पहली फिल्म के लिए हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अल्लू अर्जुन इन दिनों अपने वैक्स स्टैच्यू को लेकर लाइमलाइट में हैं। जी हां, सही सुना आपने इस साल के अंत में मैडम तुसाद दुबई में उनका मोम का पुतला लगाया जाने वाला है।
Allu Arjun: मोम के पुतले के लिए नाप देने पहुंचे अल्लू अर्जुन, दुबई के मैडम तुसाद में लगेगा अभिनेता का स्टैच्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले अल्लू अर्जुन की प्रसिद्धि देश में ही नहीं विदेश में भी फैली हुई है। उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। इसी का नतीजा है कि अभिनेता का मोम का पुतला दुबई स्थित मैडम तुसाद में लगाया जाएगा। खबर है कि इस साल के अंत तक अभिनेता का पुतला बनकर तैयार हो जाएगा और म्यूजियम में लोगों के देखने के लिए प्रदर्शित कर दिया जाएगा। हाल ही में अभिनेता की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह मोम के पुतले के लिए नाप देते नजर आ रहे हैं।
Salman Khan: सलमान खान ने की आमिर की बेटी तारीफ, आयरा के लिए भाईजान ने सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज
अभिनेता का अपना पुतले के लिए नाप देते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें काला सूट पहने हुए देखा जा सकता है। उनका यह पुतला एक लाल जैकेट पहनेगा, जो उन्होंने अपनी फिल्म 'अला वैकुंठपूर्मुलु' के बोर्डरूम डांस सीन में पहनी थी। जब अल्लू अर्जुन को पता लगा था कि मैडम तुसाद दुबई में उनको मोम के पुतले के लिए चुना गया है तब अभिनेता ने इसको लेकर अपनी खुशी व्यक्त की थी।
National Award winner; the first Telugu Actor in 69 years to win this award and icon of dance moves, the one and only Allu Arjun is all set to come face to face with his wax twin at Madame Tussauds Dubai later this year.
Stay tuned for an event like never before 🎬✨#alluarjun pic.twitter.com/ePHhfvWfru
अल्लू अर्जुन ने इस पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए एक बयान में कहा था, 'मैंने लॉस एंजिल्स में मैडम तुसाद का दौरा किया था और मैं वहां के अनुभव से अचंभित हो गया था! मुझे अब इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरे पास भी एक मोम का पुतला होगा, मैं इस पर कभी भी विश्वास नहीं कर पाऊंगा।' अल्लू अर्जुन का पुतला ब्लू वॉटर्स पर स्थित सुंदर और इंटरैक्टिव बॉलीवुड जोन में रखा जाएगा।
The Vaccine War: पीएम मोदी ने की 'द वैक्सीन वॉर' की तारीफ, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को लेकर यह बात