साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा-2: द रूल' इस साल की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। ये फिल्म अगले महीने दिसंबर में 5 तारीख को दुनिया भर में बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली है। सुकुमार के निर्देशन वाली इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द रिलीज होने वाला है। फिल्म के निर्माताओं इसके ट्रेलर लॉन्च को लेकर एक विशाल कार्यक्रम करने वाले हैं, जो पटना के गांधी मैदान में होने वाला है। अब बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन के ग्रैंड एंट्री के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
Pushpa 2: पटना में 'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में होगा धमाल, अल्लू अर्जुन की होगी ग्रैंड एंट्री
Pushpa 2 The Rule trailer launch at Patna: फिल्म 'पुष्पा-2 द रूल' इस साल की बहु प्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। बीते दिनों ही निर्माताओं ने बताया था कि फिल्म का ट्रेलर पटना में रिलीज किया जाएगा। अब कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम में अभिनेता की ग्रैंड एंट्री होने वाली है, जो फैंस के लिए बेहद शानदार और भव्य नजारा होने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लू अर्जुन के ग्रैंड एंट्री के लिए खास वाहन की व्यवस्था
पटना के गांधी मैदान में अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करते हुए नजर आएंगे। यह एक ऐसा ऐतिहासिक स्थल है, जिसने पिछले कुछ दशकों से कई महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रमों की मेजबानी की है। 123 तेलुगु डॉट कॉम के मुताबिक, अभिनेता इस कार्यक्रम में शानदार एंट्री करने वाले हैं। उनके एंट्री के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबकि कार्यक्रम के आयोजकों ने इस तरह से योजना बनाई है कि अल्लू अर्जुन की एंट्री ऐतिहासिक और बहुत ही शानदार तरीके से होगी। इसके लिए एक खास वाहन की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 6:01 बजे ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा।
पटना के गांधी मैदान में होगा ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम
बीते दिनों फिल्म 'पुष्पा 2' के निर्माताओं ने चौंकाते हुए जानकारी साझा की थी कि फिल्म ट्रेलर न तो मायनगरी मुंबई में रिलीज होगा और न ही हैदराबाद या दिल्ली में। फिल्म का ट्रेलर बिहार की राजधानी पटना में रिलीज होना कई फैंस के लिए काफी सुखद आश्चर्य था। अब इस ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम का स्थान और समय भी निर्माताओं ने बता दिया है। निर्माताओं ने गुरुवार को एक पोस्ट साझा कर बताया था कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम 17 नवंबर 2024 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में फैंस के उमड़ने की उम्मीद है।
Dhanush: नयनतारा के बाद पति विग्नेश शिवन ने किया धनुष पर कटाक्ष, पुराना वीडियो साझा कर बढ़ाई कॉलीवुड की हलचल
रश्मिका मंदाना और देवी श्री प्रसाद कर चुके हैं फिल्म की तारीफ
इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्त उत्साह है। फैंस इस फिल्म का पहले भाग की रिलीज के बाद से ही लगातार इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कई मशहूर हस्तियों ने फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव बता दिया है। इनमें फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे देवी श्री प्रसाद और फिल्म की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना शामिल हैं। रश्मिका ने बीते दिनों ही फिल्म की डबिंग की तस्वीरें साझा कर कहा था कि फिल्म पहले भाग से भी ज्यादा दमदार होने वाली है और फैंस को भरपूर मजा आने वाला है। वहीं, देवी श्री प्रसाद ने भी कहा था कि फिल्म फैंस को काफी पसंद आने वाली है और ये बहुत मनोरंजक है।
Richa Chadha: उत्तर भारत की खराब हवा को लेकर बढ़ी ऋचा चड्ढा की चिंता, सरकार से भी जताई नाराजगी
05 दिसंबर को रिलीज होगी 'पुष्पा 2'
बताते चलें कि इस फिल्म का मूल भाग 'पुष्पा: द राइज' साल 2021 में रिलीज हुआ था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। पुष्पा 2: द रूल अपने पिछले संस्करण की तुलना में और भी बड़ी फिल्म होने का दावा करती है। फिल्म में मूल भाग से अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, सुनील आदि कलाकार अपनी-अपनी भूमिका आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे। फिल्म इस साल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित, पुष्पा 2 का संगीत डीएसपी और थमन द्वारा रचित है।
Raja Saab: प्रभास की 'द राजा साब' के म्यूजिक एल्बम में होगा आइकॉनिक रीमेक गाना? थमन ने उठाया सच से पर्दा