{"_id":"67511e7a01d90dc5150f430b","slug":"allu-arjun-rashmika-mandanna-pushpa-2-full-hd-movie-leaked-online-hours-after-its-release-2024-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: रिलीज के कुछ ही देर में ऑनलाइन लीक हुई पुष्पा 2? फुल HD में अवेलेवल है अल्लू अर्जुन-रश्मिका की फिल्म","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pushpa 2: रिलीज के कुछ ही देर में ऑनलाइन लीक हुई पुष्पा 2? फुल HD में अवेलेवल है अल्लू अर्जुन-रश्मिका की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 05 Dec 2024 09:05 AM IST
सार
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुचर्चित फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लेकिन क्या आपको यह पता है कि रिलीज के कुछ घंटों बाद ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।
विज्ञापन
1 of 6
पुष्पा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आखिरकार, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के प्रशंसकों का इंतजार खत्म हुआ। फिल्म पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अल्लू के अलावा रश्मिका मंदाना, सुनील, जगपति बाबू और फहद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि, किसिक गाने में गुंटूर करम अभिनेत्री श्रीलीला का अनोखा अंदाज सभी को पसंद आया।
2 of 6
पुष्पा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की पुष्पा द राइज की रिलीज के तीन साल बाद स्क्रीन पर वापस देखने के लिए प्रशंसकों में भारी उत्साह देखने को मिला। हालांकि, पुष्पा 2 के सिनेमाघरों में आने के कुछ ही घंटों बाद, फिल्म पायरेसी साइट्स पर ऑनलाइन लीक हो गई है।
3 of 6
पुष्पा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 इबोम्मा, मूवीरुलज, तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला, तमिलयोगी, तमिलब्लास्टर्स, बोलली4यू, जैशा मूवीज, 9xmovies और मूवीजडा जैसे पायरेसी प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। यह 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p, HD में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। हालांकि यह कानून के हिसाब से गलत है, ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे फिल्म के निर्देशक-निर्माताओं के साथ फिल्म की स्टारकास्ट को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पुष्पा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को फिल्म की रिलीज के बाद 'पुष्पा 2 द रूल मूवी डाउनलोड', 'पुष्पा 2 द रूल मूवी एचडी डाउनलोड', 'पुष्पा 2 द रूल तमिलरॉकर्स', 'पुष्पा 2 द रूल फिल्मीजिला', 'पुष्पा 2 द रूल टेलीग्राम लिंक्स' और 'पुष्पा 2 द रूल मूवी फ्री एचडी डाउनलोड' के लिए ऑनलाइन खोज बढ़ गई है, जबकि यह बिल्कुल भी उचित नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
पुष्पा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
मैथरी मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा निर्मित, पुष्पा 2 को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। रिलीज के बाद फिल्म को कई साइट्स ने 5/5 स्टार दिए हैं। फिल्म में पहले से ज्यादा धांसू डायलॉग, लुक, स्टाइल और अभिनय है रहा। वहीं इस बार पुष्पा की लाल चंदन की तस्करी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।