सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने फिल्म में लिया है मातंगी वेशम का गंगम्मा थल्ली रूप, रश्मिका-फहद का स्टाइल भी है जुदा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 04 Dec 2024 08:04 PM IST
सार

Pushpa 2 Star Cast Looks: पुष्पा 2 द रूल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, श्रीलीला, फहद फासिल, सुनील और जगपति बाबू ने अहम भूमिका निभाई है। आइए एक नजर डालते हैं इन सभी स्टार्स के पुष्पा 2 द रूल के लुक पर।  

विज्ञापन
Pushpa 2 Movie Star Cast Looks Allu Arjun Rashmika Mandanna Fahad Fasil Sunil Konda Reddy
पु्ष्पा 2 स्टार कास्ट लुक - फोटो : इंस्टाग्राम
पुष्पा1: द राइज का सीक्वल 'पुष्पा 2: द रूल' पूरी तरह से रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब से फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है फैंस अल्लू अर्जुन और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के लुक को देखकर क्रेजी हो रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं फिल्म की स्टारकास्ट के लुक पर। 


 
Trending Videos
Pushpa 2 Movie Star Cast Looks Allu Arjun Rashmika Mandanna Fahad Fasil Sunil Konda Reddy
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन का लुक
अल्लू अर्जुन का लुक वैसे तो काफी वाइल्ड है, लेकिन फिल्म में एक जगह अल्लू अर्जुन ने एक देवी का रूप भी लिया है। मातंगी एक हिंदू देवी हैं। वह महाविद्याओं में से एक हैं, दस तांत्रिक देवियां हैं और हिंदू देवी मां का एक रूप हैं। उन्हें संगीत और विद्या की देवी सरस्वती का तांत्रिक रूप माना जाता है। मातंगी वाणी, संगीत, ज्ञान और कलाओं को नियंत्रित करती हैं। मातंगी वेशम का गंगम्मा थल्ली का रूप है, जो कि तिरुपती में है। देवी के इस रूप को तिरुपती की महिलाएं अपनी रक्षा के लिए पूजती हैं। पुष्पा के एक सीन में अल्लू अर्जुन इसी लुक में नजर आए और उनका यह लुक काफी लोकप्रिय भी हो चुका है। फिल्म पुष्पा 2 का पोस्टर और ट्रेलर आने के बाद सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का लुक काफी सुर्खियों में रहा। इस लुक में अल्लू पट्टू साड़ी, नीले रंग का बॉडी पेंट, पारंपरिक आभूषण जैसे नथ, चूड़ियां, हार और नींबू की माला पहने हुए नजर आए। उनकी ये छवि पूरी तरह से उभयलिंगी शैली में है, जो फैंस के बीच चर्चाओं का विषय बन गई। देवी गंगम्मा थल्ली का लुक भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। गंगम्मा को भगवान वेंकटेश्वर बालाजी की बहन के रूप में पूजा जाता है और उन्हें शांति और सुरक्षा देने वाली देवी माना जाता है। उनका महत्व खासकर तिरुपति क्षेत्र में बहुत ज्यादा है, जहां उन्हें श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 Movie Star Cast Looks Allu Arjun Rashmika Mandanna Fahad Fasil Sunil Konda Reddy
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
रश्मिका मंदाना
रश्मिका ने इस फिल्म में श्रीवल्ली का किरदार निभाया है, जो वाकई में किसी को भी मंत्रमुग्ध कर देगा। मराठी मुलगी का लुक जैसा ही रश्मिका मंदाना का यह लेटेस्ट लुक। फैंस को श्रीवल्ली यानी रश्मिका का लुक इस बार भी बेहद शानदार लग रहा है। रश्मिका के बर्थडे पर फिल्म मेकर्स ने श्रीवल्ली का फर्स्टलुक शेयर किया था, जिसमें वे हरी और गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी, हेवी ज्वैलरी और आंखों में गहरा काजल लगाए हुए नजर आईं। इसमें वे अपनी उंगलियों को आंखों पर रखकर एक आंख से टकटकी लगाकर कातिल लुक देती दिखीं।
Pushpa 2 Movie Star Cast Looks Allu Arjun Rashmika Mandanna Fahad Fasil Sunil Konda Reddy
श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
श्रीलीला
श्रीलीला एक अमेरिकी अभिनेत्री है, जो मुख्य रूप से कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में दिखाई देती है। फिल्म किस से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्रीलीली बेहतरीन डांसर भी हैं। श्रीलीला ने पुष्पा 2 द रूल में अल्लू अर्जुन के साथ किसिक गाने में डांस किया है, लेकिन फिल्म में उनकी कुछ समय की उपस्थिति हर किसी पर भारी पड़ रही है। श्रीलीला ने महेश बाबू के साथ फिल्म गुंटूर करम में अभिनय किया है और साथ ही इस फिल्म में उनका एक धमाकेदार डांस सीक्वेंस भी है। लुक की बात करें तो श्रीलीला ने इस गाने में बेहद ही स्टाइलिश और देसी का लुक अपनाया है, जो हर किसी को पसंद आया।
 
विज्ञापन
Pushpa 2 Movie Star Cast Looks Allu Arjun Rashmika Mandanna Fahad Fasil Sunil Konda Reddy
फहद फासिल - फोटो : इंस्टाग्राम@fahadhfasil
फहद फासिल
फहद की बात करें तो फिल्म पुष्पा 2 में एक विलेन के रोल में नजर आएंगे। हालांकि, वह इसमें पुलिसवाले के लुक में नजर आए, जो बिल्कुल अलग और खबतरनाक नजर आया। फहद का यह लुक अब तक का सबसे अलग और कूल लुक है, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आया।    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed