गुरुवार को तेलुगू फिल्मों के मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन को राज्य सरकार के गद्दार (Gaddar Award) तेलंगाना फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें फिल्म 'पुष्पा 2' के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। इस अवॉर्ड को पाकर अल्लू अर्जुन भी काफी खुश हैं। अपनी खुशी को एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है।
Allu Arjun: पुष्पा 2 के लिए मिला Gaddar Award, बेस्ट एक्टर चुने गए अल्लू; फैंस और निर्देशक को कहा शुक्रिया
हाल ही में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को गद्दार अवॉर्ड (Gaddar Award) से सम्मानित किया गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ साझा की है। यह अवॉर्ड एक्टर को ‘पुष्पा 2’ में उम्दा अभिनय करने के लिए मिला है।
अल्लू अर्जुन के अलावा इन्हें भी मिला अवॉर्ड
जूरी कमिटी द्वारा गुरुवार को 35 कैटीगिरी में गद्दार (Gaddar Award) तेलंगाना फिल्म अवॉर्ड 2024 के विजेताओं की घोषणा की गई। निवेथा थॉमस ने '35 चिन्ना कथा कडु' में के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं 'कल्कि 2898 एडी' ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता है। अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट एक्टर का Gaddar Award मिला है। यह अवॉर्ड दिवंगत लोक गायक गद्दार के नाम पर दिए जाते हैं। 14 जून को हैदराबाद में एक कार्यक्रम में यह अवॉर्ड दिए जाएंगे।
सोशल मीडिया पर एक्टर साझा की जानकारी
अवॉर्ड मिलने की खुशी को अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वह लिखते हैं, ‘मैं गद्दार तेलंगाना फिल्म अवार्ड्स 2024 में ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इसका सारा क्रेडिट मेरे डायरेक्टर सुकुमार, मेरी फिल्म के प्रोड्यूसर और पूरी ‘पुष्पा’ फिल्म की टीम को जाता है। मैं यह अवॉर्ड अपने सभी फैंस को डेडिकेट करता हूं। आपका सपोर्ट ही मुझे मोटिवेट करता रहता है।’
View this post on Instagram
A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)
विवादों में घिरी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’
बताते चलें कि पिछले साल 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत और उसके बेटे के घायल होने के बाद अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। यह भगदड़ 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई थी, जब प्रशंसक 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए लोग जमा हुए थे। अल्लू अर्जुन को भगदड़ मामले के सिलसिले में 13 दिसंबर, 2024 को गिरफ्तार किया गया था और तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद 14 दिसंबर, 2024 को जेल से रिहा किया गया था। बाद में उसे नियमित जमानत दे दी गई। अल्लू अर्जुन और फिल्म 'पुष्पा' के निर्माताओं ने घायल लड़के के परिवार को वित्तीय सहायता दी थी। तेलंगाना सरकार ने भी परिवार को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी।
हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपनी अगली फिल्म 'एए22xए6' के बारे में भी बताया है। यह उनकी 22वीं फिल्म होगी। 'जवान' जैसी पैन-इंडिया मूवी के डायरेक्टर एटली के साथ अल्लू अर्जुन अगली फिल्म कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने वादा किया कि यह फिल्म भारतीय दर्शकों के लिए एक नया और अनोखा अनुभव लेकर आएगी।
