फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने साड़ी में शेयर किया अपना दिलकश अंदाज, बताई अपनी पसंदीदा चीज

Wed, 28 May 2025 10:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 28 May 2025 10:54 PM IST
सार

Kuberaa Actress Rashmika Mandanna Look: रश्मिका मंदाना ने आज सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट साड़ी लुक शेयर किया है। इसी पोस्ट के साथ रश्मिका ने अपनी कई पसंदीदा चीजों के बारें में खुलासा भी किया।
 
विज्ञापन
kuberaa actress Rashmika Mandanna latest post on social media says These pictures have all of my favourites
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कुबेर' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म से रश्मिका का लुक सामने आ चुका है, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आया। वहीं आज रश्मिका ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी कई पसंदीदा चीजों के बारे में भी खुलासा किया है।

kuberaa actress Rashmika Mandanna latest post on social media says These pictures have all of my favourites
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

रश्मिका का लुक
रश्मिका मंदाना ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में रश्मिका ने पीले और ऑरेंज शेड की साड़ी पहनी हुई है। इस नए लुक में रश्मिका हमेशा की तरह सिंपल और क्यूट दिख रही हैं। रश्मिका के खुले बाल और चेहरे पर मनमोहक मुस्कान किसी का भी दिल जीत लेगी। इस लुक में रश्मिका ने सोफे पर बैठकर कई शानदार पोज दिए। उनके माथे पर लाल बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।

kuberaa actress Rashmika Mandanna latest post on social media says These pictures have all of my favourites
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

Rashmika Mandanna का पोस्ट
इन शानदार तस्वीरों के साथ रश्मिका ने अपनी कई पसंदीदा चीजों के बारे में भी बताया। रश्मिका ने कैप्शन में लिखा, 'इन तस्वीरों में मेरी सभी पसंदीदा चीजें हैं.. रंग, वाइब, जगह, खूबसूरत महिला जिसने मुझे साड़ी गिफ्ट की, फोटोग्राफर और इस फोटो में मौजूद हर चीज मेरे लिए अपूरणीय है।'

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

विज्ञापन
विज्ञापन
kuberaa actress Rashmika Mandanna latest post on social media says These pictures have all of my favourites
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

फैंस के कमेंट्स
रश्मिका के इस लेटेस्ट लुक पर फैंस ने जमकर कमेंट किए हैं। एक फैन ने लिखा, 'वाह सुपर', एक और फैन ने लिखा, 'क्रश्मिका', एक और फैन ने लिखा, 'आप बहुत सुन्दर हो', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत सुन्दर', एक और फैन ने लिखा, 'तुम मेरी पसंदीदा हो', एक और फैन ने लिखा, 'साड़ी में अप्सरा जैसी लग रही हो।'

विज्ञापन
kuberaa actress Rashmika Mandanna latest post on social media says These pictures have all of my favourites
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

कई फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका
रश्मिका मंदाना कई आगामी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका 'कुबेर', 'थामा', 'पुष्पा 3' और 'एनिमल पार्क' जैसी कई शानदार फिल्में शामिल हैं। फिल्म कुबेर में रश्मिका के साथ साउथ एक्टर धनुष और नागार्जुन नजर आएंगे। वहीं फिल्म 'थामा' में रश्मिका के साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf Box Office: 'भूल चूक माफ' कर रही धड़ाधड़ कमाई, जानें राजकुमार-वामिका की फिल्म का कलेक्शन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed