{"_id":"675a5ae391d5d7be0e0145ca","slug":"allu-arjun-spoke-about-ranbir-kapoor-animal-during-pushpa-2-shoot-says-saurabh-sachdeva-report-2024-12-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: अल्लू अर्जुन को पसंद आई रणबीर कपूर की एनिमल, पुष्पा 2 की शूटिंग के दौरान कही यह खास बात","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन को पसंद आई रणबीर कपूर की एनिमल, पुष्पा 2 की शूटिंग के दौरान कही यह खास बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:04 AM IST
सार
Allu Arjun: साउथ स्टाइलिश अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि अल्लू ने बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल देखी है और इसके बारे में उन्होंने एक बात भी कही।
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल में आबिद हक का किरदार निभाने वाले अभिनेता सौरभ सचदेवा इन दिनों अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रूल में नजर आ रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सौरभ ने खुलासा किया कि अल्लू ने रणबीर की फिल्म एनिमल के लिए कुछ खास कहा था।
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल में आबिद हक का किरदार निभाने वाले अभिनेता सौरभ सचदेवा सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म पुष्पा 2 द रूल में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में हमीद नाम के एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। उनका अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
एक इंटरव्यू के दौरान सौरभ ने पुष्पा 2 को लेकर खुलासा किया कि तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का उनका अनुभव बेहद खास रहा। उन्होंने बताया कि उन्हें सेट पर बाकी सभी लोगों की तरह ही सम्मान मिला और शायद उससे भी कहीं ज्यादा। उन्होंने कहा, "मुझे सेट पर बाकी सभी लोगों की तरह ही सम्मान मिला। इससे भी अच्छी बात यह रही कि निर्देशक ने मुझे यह पता लगाने की अनुमति दी कि मैं किरदार को कैसे निभाना चाहता हूं। उन्होंने मुझ पर भरोसा किया।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
सौरभ सचदेवा ने मनमर्जियां, सेक्रेड गेम्स, जाने जान और बैड कॉप जैसी फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। सौरभ ने आगे कहा, ''मुझे दक्षिण में और काम करने के लिए हां कहने पर मजबूर कर दिया। हमने फिल्म पुष्पा 2 द रूल में दिखाए गए कई सींस की तुलना में बहुत अधिक सीन शूट किए थे।"
विज्ञापन
5 of 6
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन के साथ काम करने और कैमरे के पीछे के पलों के बारे में बात करते हुए, सौरभ ने कहा कि मेगास्टार (अल्लू अर्जुन) की प्रसिद्धि और सफलता के बावजूद, उनकी विनम्रता बेजोड़ है। उन्होंने कहा, "जब मैं अल्लू अर्जुन से मिला तो मैंने सबसे पहली बात यही कही कि मैं उनका मशहूर कस्टम-मेड कारवां देखना चाहता हूं। यह बहुत बढ़िया है (हंसते हुए)। हमने अपने सीन की शूटिंग के बाद उनके कारवां में साथ में समय बिताया और अपनी प्रसिद्धि के बावजूद, वह काफी अच्छे और विनम्र हैं।"
Bhumi Pednekar: हां, मैंने सरोजनी नगर के कपड़ों से बनाया अपना फैशन, ये तो दिल को अच्छा लगने वाली बात है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।