फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amaran Box Office Collection 17: शनिवार को 'अमरण' की कमाई में आया उछाल, जानिए बॉक्स ऑफिस पर कितनी पहुंची कमाई

Sat, 16 Nov 2024 09:27 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 16 Nov 2024 09:27 PM IST
सार


Amaran Box Office Collection 17: 'अमरण' की बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, बीते कुछ दिनों से इसकी कमाई में गिरावट दिख रही थी, लेकिन शनिवार को फिल्म ने एक बार फिर उछाल दिखाई है। जानिए, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन क्या हाल रहा है। 
 

विज्ञापन
Amaran Box Office Collection 17 increased at the box office Amaran film business increased Today
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम

शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'अमरण' ने अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म की रिलीज को अब 17 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है, लेकिन इस बीच इसके कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहा है। फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में काफी पहले ही शामिल हो चुकी है। फिल्म का लक्ष्य अब 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा है, जिसके तरफ ये धीमे कदमों से बढ़ती हुई नजर भी आ रही है। फिल्म के 17वें दिन के आंकड़े भी अब सामने आ चुके हैं, जिसमें फिल्म ने उछाल दिखाते हुए 4 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की है। 

Amaran Box Office Collection 17 increased at the box office Amaran film business increased Today
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan

पहले दिन की थी अच्छी शुरुआत
'अमरण' की शुरुआत अच्छी रही थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 21.4 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 19.15 करोड़ बटोरे। तीसरे दिन यानी शनिवार को इसने थोड़ी रफ्तार पकड़ी और 21 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन यानी पहले रविवार को इसने 21.55 करोड़ रुपये की कमाई की। पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई और फिल्म ने 10.15 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, छठे दिन फिल्म ने थोड़ी और गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। सातवें दिन इसने 6.85 करोड़ रुपये बटोरे। इस तरह से फिल्म के पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये का रहा।

Amaran Box Office Collection 17 increased at the box office Amaran film business increased Today
अमरन - फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan

दूसरे सोमवार को महज 5 करोड़ थी कमाई
किसी भी फिल्म का सच्चा टेस्ट दूसरे सोमवार को होता है। आमरण ने आठवें दिन 5.75 करोड़ रुपये बटोरे, जबकि नौवें दिन इसने फिर से रफ्तार पकड़ी और उछाल के साथ 7.4 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।10वें दिन 'अमरण' ने फिर से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 14.5 करोड़ रुपये बटोरे। इसके बाद फिल्म ने 11वें दिन फिर से उछाल दिखाई और 17 करोड़ रुपये बटोरे। वहीं, 12 दिन यानी दूसरे सोमवार को कमाई में गिरावट देखी गई, जब इसने मात्र 5.7 करोड़ को बिजनेस किया। 
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 16: 'भूल भुलैया' में गुम हुईं नई फिल्में, रूह बाबा-मंजुलिका का जादू बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
Amaran Box Office Collection 17 increased at the box office Amaran film business increased Today
अमरन का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : एक्स @ikamalhaasan

लगातार धीमी चाल पर चलती रही है फिल्म
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी धीम चाल जारी रखी। फिल्म ने 13वें दिन 5 करोड़ बटोरे। इसके बाद 14वें दिन 3.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसकी कुल कमाई 167.55 करोड़ रुपये पहुंच गई। गुरुवार को यानी रिलीज के 15वें दिन फिल्म ने 2. 51 करोड़ रुपये बटोरे। इसके बाद फिल्म ने अपने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.31 करोड़ रुपये कमाए। इससे फिल्म की कुल कमाई 174.41 करोड़ रुपये पहुंच गई थी। 
Kanguva Collection Day 3: तीन दिन में ही धराशायी हुई 'कंगुवा', 50 करोड़ तक भी नहीं पहुंचा कलेक्शन

विज्ञापन
Amaran Box Office Collection 17 increased at the box office Amaran film business increased Today
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

शनिवार को कमाई में आया दोगुना उछाल
अब इस फिल्म का 17वें दिन का भी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ चुका है। फिल्म ने अपने रिलीज के 17वें दिन यानी शनिवार को एक बार फिर से उछाल दिखाई है। अपने पिछले दिन की कमाई का दोगुना से भी ज्यादा बटोरते हुए इसने 4.78 करोड़ रुपये की कमाई अब तक कर डाली है। इससे फिल्म की कुल कमाई अब तक 180.48 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। फिल्म लगातार 200 करोड़ रुपये के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है। 
TV Stars: अनुपमा सहित इन टीवी सितारों का है बॉलीवुड कनेक्शन, कोई है मिथुन की बहू, तो कोई दिलीप कुमार का भतीजा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed