{"_id":"6731f38972b527e36200d631","slug":"amaran-director-rajkumar-periyasamy-hits-back-at-those-who-questioned-on-film-read-details-inside-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amaran: अमरण पर सवाल उठाने वालों पर राजकुमार पेरियासामी का पलटवार, बोले- रक्षा मंत्रालय से मिल चुकी है मंजूरी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Amaran: अमरण पर सवाल उठाने वालों पर राजकुमार पेरियासामी का पलटवार, बोले- रक्षा मंत्रालय से मिल चुकी है मंजूरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 11 Nov 2024 05:45 PM IST
सार
मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर बनी फिल्म अमरण बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। हालांकि, इस फिल्म को लेकर कुछ लोगों लगातार सवाल भी उठा रहे थे। अब फिल्म के निर्देशक ने इस पर अपनी बात रखी है।
मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित फिल्म अमरण इस साल दिवाली पर रिलीज हुई थी। राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी ने मुख्य भूमिका निभाई है। प्रशंसकों को यह फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आई है।
हालांकि, इसे आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। खास तौर पर फिल्म में मुकुंद वरदराजन के चित्रण को लेकर। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ऐसा दावा किया कि फिल्म में इसे छिपाया गया है। अब हाल ही में मीडिया से बातचीत में निर्देशक इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। निर्देशक के मुताबिक फिल्म को 1 अक्टूबर को ही रक्षा मंत्रालय और एडीजीपी से मंजूरी मिल गई थी। सेना से जुड़ी फिल्मों को रिलीज होने से पहले ऐसी मंजूरी की आवश्यकता होती है।
राजकुमार पेरियासामी ने आगे स्पष्ट किया कि फिल्म में मद्रास रेजिमेंट के 'वीरा मथारसी' और अन्य युद्ध नारों को सटीक रूप से दर्शाया गया है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि फिल्म में उन्हें बदलना गलत होता। निर्देशक ने आगे कहा कि अमरण उनके व्यक्तिगत राजनीतिक विचारों का प्रतिबिंब नहीं है।
सभी के सवालों का नहीं दे सकता जवाब- राजकुमार पेरियासामी
उन्होंने कहा कि एक निर्देशक के रूप में वह यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार हैं कि फिल्म सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हो। साथ ही, वह नैतिक मानकों का पालन भी करती हो। उन्होंने कहा कि कहानी को सम्मान के साथ बताया गया है। राजकुमार के मुताबिक फिल्म इन मूल्यों का पूरी तरह से पालन करती है। राजकुमार ने यह भी कहा कि वह दूसरे लोगों के दृष्टिकोण से उठाए गए हर सवाल का जवाब नहीं दे सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।