फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghaati Release Date: 'घाटी' की नई रिलीज डेट तय, जानिए कब देख सकेंगे बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की फिल्म

Mon, 02 Jun 2025 05:55 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 02 Jun 2025 05:55 PM IST
सार

Anushka Shetty Ghaati New Release Date: साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'घाटी' की नई रिलीज डेट तय हो गई है। इस खबर से अनुष्का के फैंस बेहद खुश और उत्साहित हैं। 
 
विज्ञापन
babhubali fame actress Anushka Shetty Ghaati locks new release date new poster directed by Krish Jagarlamudi
फिल्म घाटी - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkashettyofficial
फिल्म मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर फिल्म 'घाटी' का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की नई रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। जानिए कब देख सकेंगे बहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की फिल्म घाटी।

babhubali fame actress Anushka Shetty Ghaati locks new release date new poster directed by Krish Jagarlamudi
फिल्म घाटी - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkashettyofficial
फिल्म का नया पोस्टर
अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'घाटी' के साथ बड़े पर्दे पर शानदार वापसी करने जा रही हैं। यह फिल्म कृष जगरलामुडी द्वारा निर्देशित है और अब 11 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। पहले इस फिल्म को 18 अप्रैल 2025 में रिलीज किया जा रहा था। निर्माताओं ने नई रिलीज डेट की घोषणा के साथ एक शोनादार पोस्टर भी शेयर किया है, जो फिल्म के दमदार अंदाज को दर्शाता है। यह फिल्म पूरे भारत में रिलीज की जाएगी। इस पोस्टर में एक नदी में सभी स्टार्स किसी को सामने घूरते नजर आ रहे हैं, जैसे वह सभी किसी खास मिशन पर गए हों।
 
babhubali fame actress Anushka Shetty Ghaati locks new release date new poster directed by Krish Jagarlamudi
फिल्म घाटी - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkashettyofficial
कब होगी रिलीज
फिल्म निर्माताओं ने आज इंस्टाग्राम पर फिल्म 'Ghaati' के नए पोस्टर के साथ इसकी नई रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''अपना सिंहासन हासिल करने और बॉक्स ऑफिस पर विजय पाने के लिए आ रही है। #Ghaati 11 जुलाई को दुनिया भर में भव्य रिलीज #GhaatiFromJuly11th'

View this post on Instagram

A post shared by UV Creations (@uvcreationsofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
babhubali fame actress Anushka Shetty Ghaati locks new release date new poster directed by Krish Jagarlamudi
फिल्म घाटी - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkashettyofficial
फिल्म घाटी
'घाटी' में अनुष्का एक साहसी और देहाती किरदार निभा रही हैं, जो एक मारिजुआना व्यापारी है। जो बाद में अपराध की दुनिया में उतरकर एक ताकतवर शख्सियत बन जाती है। फिल्म में बहुबली फेम अनुष्का शेट्टी के अलावा तमिल अभिनेता विक्रम प्रभु भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। यूवी क्रिएशन्स और फर्स्ट फ्रेम एंटरटेनमेंट्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत विद्या सागर ने तैयार किया है।
 
विज्ञापन
babhubali fame actress Anushka Shetty Ghaati locks new release date new poster directed by Krish Jagarlamudi
फिल्म घाटी - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkashettyofficial
फैंस के कमेंट्स
अनुष्का शेट्टी की फिल्म घाटी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के नए पोस्टर को देखने और फिल्म की नई रिलीज डेट का पता लगने के बाद फैंस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और साथ ही अनुष्का को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। एक फैन ने लिखा, 'क्वीन वापस एक्शन में आ रही है', एक और फैन ने लिखा, 'आंध्र प्रदेश की ओर से पूरी टीम को शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'हे भगवान बहुत उत्साहित हूं।', एक और फैन ने लिखा, 'लेडी सुपर स्टार वापस एक्शन में है।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed