प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी अभिनीत नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निर्माताओं ने बीते दिन 'भैरव एंथम' का प्रोमो जारी कर प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। इतना ही नहीं निर्माताओं ने इसे भारत का सबसे बड़ा गाना करार भी दिया। पोस्ट के साथ जानकारी दी गई थी कि पूरा गाना आज जारी किया जाएगा। हालांकि, इसके वीडियो से पहले 'भैरव एंथम' का ऑडियो जारी कर दिया गया है। दिलजीत दोसांझ की सुरीली आवाज दर्शकों का दिल जीत रही है और यूट्यूब पर गाने की धूम देखी जा रही है।
Bhairava Anthem Release: कल्कि 2898 एडी के पहले गाने 'भैरव एंथम' का ऑडियो रिलीज, वीडियो का इंतजार अभी भी बाकी
'कल्कि 2898 एडी' के पहले गाने 'भैरव एंथम' का ऑडियो रिलीज हो गया है। हालांकि, इसके वीडियो का इंतजार अभी भी बाकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार शाम को 'कल्कि 2898 एडी' की टीम ने 'भैरव एंथम' गाना रिलीज किया। संतोष नारायणन द्वारा रचित, यह जोशीला गाना दिलजीत दोसांझ और दीपक ब्लू के स्वरों के साथ पंजाबी और तेलुगु गीतों का एक प्रयोगात्मक मिश्रण है। गाने को तमिल और हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया है। शनिवार को टीम ने एक छोटा प्रोमो जारी किया जिसे भी प्रशंसकों ने खूब सराहा।
Great Things Take Time! 💥
While We 𝐊ook Up The Visuals For You, Enjoy The #BhairavaAnthem On Your Favorite Streaming Platform! 🤩
🎶 @Music_Santhosh
Telugu 🔗 https://t.co/YWZR8icokj
🎙️ @Music_Santhosh @diljitdosanjh @deepakmuziblue
✍🏻 @ramjowrites @kumaarofficial
Tamil… pic.twitter.com/CBDn0oHETW
निर्माताओं को रविवार को 'भैरव एंथम' का वीडियो जारी करना था जिसे उन्होंने सोमवार सुबह तक बढ़ा दिया। निर्माताओं ने लिखा, 'भैरव एंथम के लिए इंतजार लगभग खत्म हो गया है। बस थोड़ी देर और, और आप इसका आनंद ले सकते हैं। इस बीच, इसे अपने पसंदीदा संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सुनें। प्रभास एक्स दिलजीत दोसांझ। पूरा वीडियो गाना कल सुबह 11 बजे आएगा।'
Sanjay Dutt: 'आपने मेरे सपनों को आकार दिया है', फादर्स डे के मौके पर पिता को याद कर भावुक हुए संजू बाबा
जैसे ही गाना म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ, प्रशंसकों ने अपने विचार साझा करने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) का सहारा लिया। एक प्रशंसक ने लिखा, 'मैं आम तौर पर हर हिंदी फिल्म में पंजाबी गानों का प्रशंसक नहीं हूं, लेकिन इसकी पंजाबी लिरिक्स बिल्कुल शानदार है।' गाने के लिए प्रभास को पंजाबी पोशाक में देखकर प्रशंसक रोमांचित हो उठे हैं।
The wait is almost over for the #BhairavaAnthem. Just a little longer, and you can enjoy it.
SIFF: शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बजा 'डंकी' का डंका, राजकुमार हिरानी को मिला खास निमंत्रण
In the meantime, listen to it on your favourite music streaming platforms!#Prabhas x #diljitdosanjh
Full Video Song out Tomorrow at 11 AM.#KALKI2898AD pic.twitter.com/xzU8y7SRQI
नाग का 'कल्कि 2898 एडी' एक डायस्टोपियन भविष्य पर आधारित फिल्म है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे लोग काशी में रहने के लिए संघर्ष करते हैं, जबकि सभी संसाधन परिसर में भेज दिए जाते हैं। फिल्म में प्रभास एक इनामी शिकारी की भूमिका में हैं, जिसे देखने के लिए लोग कल्कि के अवतार का इंतजार करते हैं। यह फिल्म 27 जून को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Shoojit Sircar: फादर्स डे के मौके पर शूजीत सरकार का तोहफा, अभिषेक बच्चन की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने