फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chiranjeevi: साउथ के साथ किए जा रहे व्यवहार से अपमानित महसूस करते हैं चिरंजीवी, बोले- अपनी क्षमता साबित की है

Fri, 04 Oct 2024 10:58 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 04 Oct 2024 10:58 AM IST
विज्ञापन
Chiranjeevi Talks on the behaviour and Treatment feeling Curious and insulted Also praises SS Rajamouli
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @ chiranjeevikonidela

चिरंजीवी अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक में उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। अब हाल ही में, चिरंजीवी ने दक्षिण सिनेमा के साथ किए जा रहे व्यवहार पर क्रोधित और अपमानित महसूस करने की बात कही। इसके साथ ही अभिनेता ने एसएस राजामौली की तारीफ करते हुए कहा कि कहा उन्होंने भारतीय सिनेमा को एक छत के नीचे लाया है।

Chiranjeevi Talks on the behaviour and Treatment feeling Curious and insulted Also praises SS Rajamouli
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @ chiranjeevikonidela

हाल ही में, राजीव मसंद के साथ बातचीत में चिरंजीवी ने एक घटना का जिक्र किया जो तब हुई जब उन्हें गोवा में एक राष्ट्रीय स्तर के फिल्म समारोह में आमंत्रित किया गया था और उन्होंने बेहद अपमानित महसूस किया था। अभिनेता ने कहा, “मैं हाई-टी कार्यक्रम में था और मैंने दीवारों पर दिग्गज सुपरस्टारों की तस्वीरें देखीं। राज कपूर, दिलीप कुमार , पृथ्वीराज कपूर और अमिताभ बच्चन थे । दक्षिण से कन्नड़ सुपरस्टार राजकुमार और एमजीआर की तस्वीरें थीं।

Chiranjeevi Talks on the behaviour and Treatment feeling Curious and insulted Also praises SS Rajamouli
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @ chiranjeevikonidela

अभिनेता ने आगे कहा कि मुझे बुरा लगा कि हमारे अपने एनटी रामा राव गरु और अक्किनेनी नागेश्वर राव गरु और यहां तक कि शिवाजी गणेशन सर की तस्वीरें वहां नहीं थीं।” चिरंजीवी ने कहा, यह वो लोग थे, जिन्होंने असमानता पर सवाल उठाया ,जो केवल हिंदी सिनेमा को भारतीय सिनेमा मानते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chiranjeevi Talks on the behaviour and Treatment feeling Curious and insulted Also praises SS Rajamouli
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, "मैं गुस्से में था और अपमानित महसूस कर रहा था। तेलुगु सिनेमा के विकास के बारे में बात करते हुए चिरंजीवी ने कहा, “आजकल, तेलुगु सिनेमा आसमान छू रहा है, और मैं इसका श्रेय एसएस राजामौली को दूंगा उन्होंने कहा, "उन्होंने तेलुगु सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है। उन्होंने सभी फिल्मों को भारतीय सिनेमा की एक छत के नीचे ला दिया है।"

विज्ञापन
Chiranjeevi Talks on the behaviour and Treatment feeling Curious and insulted Also praises SS Rajamouli
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @ chiranjeevikonidela

चिरंजीवी  ने यह भी बताया कि राजामौली के अलावा और महत्वपूर्ण फिल्म निर्माता भी थे जिन्होंने दक्षिण के बाजार को खोला। चाहे वह प्रशांत नील (केजीएफ), सुकुमार (पुष्पा), ऋषभ शेट्टी (कंतारा), एटली (जवान) और लोकेश कनगराज (विक्रम) हों, उन्होंने साबित कर दिया है कि दक्षिण की फिल्मों का कारोबार ज्यादा है।

Disha Vakani: ...तो क्या दयाबेन ने ठुकरा दिया 'बिग बॉस 18' का प्रस्ताव? इतने करोड़ रुपये की हुई थी पेशकश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed