साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट वन' ने 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। 3 अक्तूबर, गुरुवार को इसकी रिलीज के एक सप्ताह पूरे हो गए। कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी यह 300 करोड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। दिन-ब-दिन इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, हिंदी पट्टी में इसे दर्शकों का बेहद कम प्यार मिल रहा है। इस बीच सवाल है कि 'देवरा पार्ट वन' से पहले रिलीज हुईं साउथ की चर्चित फिल्मों 'बाहुबली 1', 'बाहुबली 2', 'केजीएफ 2', 'पुष्पा 1', 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर हिंदी पट्टी के दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रही है? आइए, देख लेते हैं कि आकंड़े क्या कहते हैं-
Devara Hindi Collection: हिंदी पट्टी में जूनियर एनटीआर की 'देवरा' की हालत खस्ता, साउथ की इन फिल्मों से खाई मात
जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म 'देवरा' की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा तेलुगु वर्जन से आ रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के सात दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 215.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, हिंदी पट्टी में इसका हाल-बेहाल नजर आ रहा है। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन हिंदी वर्जन से 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह 'देवरा' की हिंदी पट्टी की सात दिन की कुल कमाई 43.75 करोड़ रुपये ही हो पाई है।
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी प्रभास और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में कुल 414.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसमें तेलुगु संस्करण से हुई कमाई 212.25 करोड़ रुपये रही और हिंदी संस्करण से हुई कमाई 162.50 करोड़ रुपये। फिल्म ने तमिल में 23.10 करोड़, मलयालम में 14.20 करोड़ और कन्नड़ में 2.8 करोड़ रुपये कमाए थे।
Usha Jadhav: फिल्मी है उषा जाधव की कहानी, पिछड़े वर्ग से आने वाली वो लड़की, जो ट्रैवल एजेंट से बन गई अभिनेत्री
वर्ष 2015 में आई फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी। ओपनिंग डे पर हिंदी भाषा में इस फिल्म ने 5.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन 7.10 करोड़, तीसरे दिन 10.10 करोड़, चौथे दिन 6.10 करोड़, पांचवे दिन 6.20 करोड़, छठे दिन 6.00 और सातवें दिन 6.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का हिंदी पट्टी का पहले हफ्ते का कारोबार 46.80 करोड़ रुपये रहा था।
Mohan Raj Dies: मलयालम अभिनेता मोहन राज उर्फ कीरीकदन जोस का निधन, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दी श्रद्धांजलि
'बाहुबली' की अगली कड़ी 'बाहुबली 2' दो साल के अंतराल के बाद साल 2017 में रिलीज हुई। इसने ओपनिंग डे पर हिंदी पट्टी में 41 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 40 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 46.50 करोड़ रुपये, चौथे दिन 40.25 करोड़, पांचवे दिन 30 करोड़, छठे दिन 26 करोड़ और सातवें दिन 22.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने सिर्फ हिंदी भाषा से पहले सप्ताह में 247 करोड़ रुपये कमाए थे।
Devara Box Office Collection Day 7: 'देवरा' की कमाई में आई गिरावट, सातवें दिन रही महज इतनी कमाई