'आरआरआर' के साथ देश और दुनिया में धमाल मचाने के बाद जूनियर एनटीआर जल्द ही लोगों का मनोरंजन करने के लिए लौट रहे हैं। अभिनेता ने अपनी अगली एक्शन पैक्ड फिल्म 'देवरा' पर काम शुरू कर दिया है, जो उनकी 30 वीं फिल्म होने वाली है। जब से 'देवरा' की शूटिंग शुरू हुई है, जूनियर एनटीआर के फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फैंस फिल्म की हर छोटी-बड़ी खबर पर नजर बनाए रखते हैं। जो लोग फिल्म के नए अपडेट का इंतजार कर रहे थे उनके लिए हमारे पास एक खबर है। दरअसल, फिल्म ने निर्देशक कोराताला शिवा ने 'देवरा' को लेकर एक खास एलान किया है।
Devara: दो पार्ट्स में रिलीज होगी जूनियर एनटीआर- जान्हवी कपूर की 'देवरा', फिल्म निर्देशक ने किया खास एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर एनटीआर की 'देवरा' पर नए अपडेट का इंतजार कर रहे सभी लोगों के लिए हमारे पास एक एक्साइटिंग खबर है। फिल्म निर्माता और निर्देशक कोराताला शिवा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि 'देवरा' अपनी शानदार कहानी और भव्यता के कारण दो पार्ट्स में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है और ऐसे में निर्देशक का इस तरह का एलान करना दर्शकों के दिलों में फिल्म की कहानी को लेकर और उत्साह जगाने जैसा है। निर्देशक कोराताला शिवा सोशल मीडिया पर यह एलान करने के लिए एक खास वीडियो साझा किया है, जिसमें वह इसके बारे में बताते नजर आ रहे हैं।
निर्देशक कोराताला शिवा ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा, 'यह फिल्म तटीय भारत की भूली हुई भूमि पर आधारित है और इसका कैनवास बहुत बड़ा है। जैसे ही हमने फिल्म की शूटिंग शुरू की, कैनवास अपने आप सामने आ गया और बड़ा और बड़ा होने लगा। फिल्म में हर किरदार का अपना दमखम है और उन्हें गहराई से और विस्तार से दर्शाने की जरूरत है, जिसे हम एक पार्ट में सही तरीके से नहीं दिखा सकते। इसलिए, हमने इस बड़ी कहानी और कैनवास को दो पार्ट्स में बताने का निर्णय लिया है। कहानी बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी। अब तक के सबसे बड़े कैनवस में से एक देवरा को दो पार्ट्स में बनाया जाएगा और 5 अप्रैल, 2024 तो बस शुरुआत है।'
Thalaivar 170: 'थलाइवर 170' में दमदार होगा रजनीकांत का किरदार, मेकर्स ने सुपरस्टार के लुक से उठाया पर्दा
जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस वजह से दक्षिण भारतीय दर्शकों के साथ ही हिंदी पट्टी के लोगों के बीच भी फिल्म को लेकर गजब का उत्साह है। फिल्म के निर्माताओं ने इसे अपनी समझ में हर तरीके से बड़ा बनाने की कोशिश की है और अब दो पार्ट में रिलीज होने के एलान के बाद तो दर्शक इसको लेकर और ज्यादा उत्साहित हो जाएंगे। आपको बता दें, 'देवरा' को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिनमें दावा किया गया था कि अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा भी फिल्म का हिस्सा होने वाली हैं। हालांकि, अभी तक इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
Gadar 2 OTT Release: 'गदर 2' की ओटीटी रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, जानें कब और कहां देख सकेंगे सनी देओल की फिल्म
'देवरा' की शूटिंग जोरो-शोरों पर चल रही है। कुछ दिनों पहले जान्हवी कपूर ने ‘देवरा’ में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया था। अभिनेत्री ने कहा था कि, ‘मैंने फिल्म के लिए तीन दिनों की शूटिंग की है। यह बहुत आरामदायक था। फिल्म की टीम में सभी बहुत प्यारे थे। इस फिल्म की कहानी बेहद अलग थी, जिसे करने के लिए मैं काफी लंबे समय से करने के लिए तैयार थी और मुझे यह बात काफी अच्छी लगी है कि इस फिल्म को करने के लिए मुझे लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा है।’ बता दें, 'देवरा पार्ट 1' 5 अप्रैल, 2024 में रिलीज होगी।