फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thalaivar 170: 'थलाइवर 170' में दमदार होगा रजनीकांत का किरदार, मेकर्स ने सुपरस्टार के लुक से उठाया पर्दा

Wed, 04 Oct 2023 06:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 04 Oct 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Thalaivar 170 look revealed film goes on floors today Details Inside
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

'जेलर' की जबर्दस्त सफलता के बाद रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म के लिए निर्देशक टीजे ज्ञानवेल के साथ हाथ मिलाया है। इसे अस्थायी रूप से 'थलाइवर 170' कहा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से बैक-टू-बैक अपडेट देने के बाद, निर्माताओं ने आज 'थलाइवर 170' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही मेकर्स ने रजनीकांत के लुक से भी पर्दा उठा दिया है।


ED Summons Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को ईडी का समन, ऑनलाइन गेमिंग मामले में छह अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Rajinikanth Thalaivar 170 look revealed film goes on floors today Details Inside
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माताओं ने 'थलाइवर 170' की शूटिंग शुरू होने की घोषणा करने के लिए रजनीकांत का एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है। पोस्टर में सुपरस्टार एक विंटेज लुक में दिख रहे हैं। रजनीकांत के अलग लुक ने फिल्म को लेकर फैंस के मन में उत्सुकता बढ़ा दी है। इस फिल्म के लिए अभिनेता को आलिम हकीम ने स्टाइल किया है। 

Rajinikanth Thalaivar 170 look revealed film goes on floors today Details Inside
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'थलाइवर 170' का पहला शेड्यूल केरल में तय है। यह टीम के लिए एक विस्तारित शेड्यूल होगा। जानकारी के मुताबिक 'थलाइवर 170' एक वास्तविक जीवन की घटना से प्रेरित है। इसमें रजनीकांत एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth Thalaivar 170 look revealed film goes on floors today Details Inside
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

कथित तौर पर रजनीकांत फिल्म में फर्जी मुठभेड़ों के खिलाफ लड़ते दिखेंगे। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में कुछ सामाजिक संदेश भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन तमिल फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। उनकी भूमिका भी फिल्म में महत्वपूर्ण बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Rajinikanth Thalaivar 170 look revealed film goes on floors today Details Inside
अमिताभ बच्चन-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
वह 32 साल बाद रजनीकांत के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने जा रहे हैं। फिल्म में मंजू वारियर, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, रितिका सिंह और दुशारा विजयन भी हैं। इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि निर्माताओं ने अभी तक फिल्म के छायाकार की घोषणा नहीं की है।
Gadar 2: नहीं थम रही 'गदर 2' के कलाकारों की जुबानी जंग, अब उत्कर्ष शर्मा ने अमीषा पटेल पर साधा निशाना
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed