सब्सक्राइब करें

Koratala Siva: आचार्य से लेकर मिर्ची तक, देवरा से पहले कैसा रहा कोरटाला शिवा की पिछली फिल्मों का हाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 01 Oct 2024 03:07 PM IST
विज्ञापन
Devara part one Director Koratala Siva Movies Verdict Acharya Janatha Garage Mirchi
कोरटाला शिवा - फोटो : अमर उजाला

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट वन लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन कोरटाला शिवा ने किया है। इससे पहले दोनों दिग्गज एक साथ फिल्म जनता गैराज में काम कर चुके हैं। देवरा को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म पहले दिन के बाद से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। कोरटाला शिवा अपने करियर में पांच फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। आइए जानते हैं कि उनकी पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया था। 

Trending Videos
Devara part one Director Koratala Siva Movies Verdict Acharya Janatha Garage Mirchi
आचार्य - फोटो : यूट्यूब
आचार्य

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म आचार्य में चिरंजीवी के साथ राम चरण भी नजर आए थे। पिता-पुत्र की जोड़ी मिलकर बड़े पर्दे पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। इस फिल्म को कोरटाला शिवा ने लिखा और निर्देशित किया था। वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 81.2 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप  साबित हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devara part one Director Koratala Siva Movies Verdict Acharya Janatha Garage Mirchi
भारत अने नेनु - फोटो : यूट्यूब
भारत अने नेनु

भारत अने नेनु में सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में कियारा आडवाणी और प्रकाश राज भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को कोरटाला शिवा ने लिखने के साथ निर्देशित भी किया था। दर्शकों को फिल्म की कहानी काफी ज्यादा पसंद आई थी। फिल्म ने 149.5 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म औसत से ऊपर रही थी। 

Devara part one Director Koratala Siva Movies Verdict Acharya Janatha Garage Mirchi
जनता गैराज - फोटो : यूट्यूब
जनता गैराज

फिल्म जनता गैराज में जूनियर एनटीआर और मोहनलाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उनके अलावा फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु उन्नी मुकुंदन ने भी अभिनय किया था। कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 134.8 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था। 

विज्ञापन
Devara part one Director Koratala Siva Movies Verdict Acharya Janatha Garage Mirchi
श्रीमंथुडु - फोटो : यूट्यूब
श्रीमंथुडु

श्रीमंथुडु साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में महेश बाबू, श्रुति हासन, जगपति बाबू और राजेंद्र प्रसाद मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था। कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म ने 144.55 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed