फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Game Changer: अमेरिका में होंगे राम की गेम चेंजर के सीमित प्रीमियर शो? तमिल-हिंदी संस्करणों लेकर बड़ी अटकलें

Wed, 08 Jan 2025 09:55 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 08 Jan 2025 09:55 AM IST
सार

Ram Charan-Game Changer: राम चरण की एक्शन ड्रामा राजनीतिक फिल्म गेम चेंजर की रिलीज से पहले कई मुश्किलें आन खड़ी है। अब अमेरिका में फिल्म के तमिल और हिंदी संस्करणों के सीमित प्रीमियर शो होंगे, जिससे फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है। जानिए ऐसा क्यों...
 

विज्ञापन
Game Changer Limited premiere shows for Tamil Hindi versions in the USA ram charan kiara advani report
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
राम चरण और कियारा आडवाणी पहली बार फिल्म गेम चेंजर में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर, ट्रेलर और गाने पहले ही प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। फिल्म को लेकर अब जानकारी सामने आई है गेम चेंजर के तमिल और हिंदी संस्करणों के बस सीमित शो ही अमेरिका में होंगे। जानिए क्या है पूरा मामला....

 
Game Changer Limited premiere shows for Tamil Hindi versions in the USA ram charan kiara advani report
गेम चेंजर में नजर आएगी राम-कियारा की जोड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनित फिल्म गेम चेंजर इस शुक्रवार को बड़े पैमाने पर रिलीज के लिए तैयार है। यह राजनीतिक एक्शन ड्रामा बहुत बड़े बजट पर बनी है। यह फिल्म शंकर की तेलुगु में पहली निर्देशित फिल्म है और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन के दिल राजू द्वारा समर्थित है। अजित की विदामुयार्ची के स्थगित होने के साथ, फिल्म ने तमिलनाडु में अपनी अच्छी पकड़ बना ली है।
Game Changer Limited premiere shows for Tamil Hindi versions in the USA ram charan kiara advani report
गेम चेंजर कियारा की साउथ डेब्यू फिल्म है - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम चरण की फिल्म गेम चेंजर के पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी सफलता हासिल करने का एक खास मौका है, जो विशाल तमिल बाजार का लाभ उठा सकती है। यही वजह है कि गेम चेंजर के यूएसए प्रीमियर के लिए तमिल संस्करण से महत्वपूर्ण कमाई की उम्मीद थी। हालांकि, फिल्म की रिलीज में देरी की वजह से अब अमेरिका में गेम चेंजर के हिंदी और तमिल में केवल सीमित प्रीमियर होंगे।
Alia Bhatt-Deepika-Ram Kapoor: आलिया भट्ट होंगी अगली दीपिका पादुकोण? राम कपूर बोले- एक से शादी की है दूसरा... 
विज्ञापन
विज्ञापन
Game Changer Limited premiere shows for Tamil Hindi versions in the USA ram charan kiara advani report
10 जनवरी को रिलीज होगील गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर के तमिल और हिंदी संस्करणों के साथ यह पस्थिति इसकी कमाई पर असर डाल सकती है। हालांकि, यूएसए वितरक ने यह साफ कर दिया है कि तमिल और हिंदी संस्करण 10 जनवरी से पूरी तरह रिलीज होंगे। तेलुगु संस्करण की पहले ही डिस्ट्रिब्यूट किया जा चुक है और इसे योजना के अनुसार रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Game Changer Limited premiere shows for Tamil Hindi versions in the USA ram charan kiara advani report
शंकर ने किया है फिल्म का निर्देशन - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गेम चेंजर उत्तरी अमेरिकी क्षेत्र में प्रीमियर के दिन 1.4 मिलियन यानी 12 करोड़ 1 लाख 59 हजार 503 रुपये की कमाई करने के लिए तैयार है। फिल्म में कियारा और राम के अलावा एसजे सूर्या, अंजलि, श्रीकांत, जयराम और बाकी महत्वपूर्ण कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed