{"_id":"6787dfe8bfee7775820f16fd","slug":"game-changer-movie-box-office-collection-day-6-ram-charan-s-shankar-kiara-advani-2025-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Game Changer BO Collection Day 6: साल की सबसे बड़ी फ्लॉप होने की ओर 'गेम चेंजर', जानें छठे दिन का कलेक्शन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Game Changer BO Collection Day 6: साल की सबसे बड़ी फ्लॉप होने की ओर 'गेम चेंजर', जानें छठे दिन का कलेक्शन
शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'गेम चेंजर' ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई है। बड़े बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म का टिकट खिड़की पर बुरा हाल है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने छठे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो छठे दिन इस फिल्म ने महज पांच करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 111.7 करोड़ रुपये हो चुकी है। बजट के हिसाब से फिल्म की यह कमाई किसी भी तरह से संतोषजनक नहीं कही जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित होने की ओर गेम चेंजर
छह दिनों में फिल्म के इतने कम कारोबार से अब फिल्म के फ्लॉप होने की आशंका काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। आरआरआर के बाद से इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इसकी रिलीज भी कई बार टलती रही, जिसके बाद आखिरकार यह 10 जनवरी से सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो सकी।
विज्ञापन
5 of 5
गेम चेंजर (हिंदी)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये सितारे भी आए फिल्म में नजर
गेम चेंजर की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में राम चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाई हैं।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।