फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghaati: अनुष्का शेट्टी के जन्मदिन पर सामने आएगी 'घाटी' की पहली झलक, फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी करेंगे निर्माता

Wed, 06 Nov 2024 05:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 06 Nov 2024 05:27 PM IST
सार

अनुष्का शेट्टी की फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया, जिसमें फिल्म का नाम और कुछ जानकारियां हैं। इसके साथ निर्माताओं ने घोषणा की कि फिल्म की पहली झलक 7 नवंबर को देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
ghaati film first look poster and glimpse to be out tomorrow 7 november 2024 on anushka shetty birthday
घाटी - फोटो : एक्स: @UV_Creations

साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की आने वाली फिल्म 'घाटी' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस लगातार फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां पाने के लिए उत्सुक हैं। ऐसे में अब फिल्म के निर्माताओं ने इसकी पहली झलक दिखने का फैसला कर लिया है। आखिरकार 'घाटी' के निर्माताओं ने पोस्ट साझा करते हुए पहली झलक के अनावरण की घोषणा की है

ghaati film first look poster and glimpse to be out tomorrow 7 november 2024 on anushka shetty birthday
अनुष्का शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @anushkashettyofficial

कल मिलेगा फैंस को तोहफा
अनुष्का शेट्टी की फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया, जिसमें फिल्म का नाम और कुछ जानकारियां हैं। इसके साथ निर्माताओं ने घोषणा की कि फिल्म की पहली झलक 7 नवंबर को देखने को मिलेगी। दरअसल, 7 नवंबर को यानी कल अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी का जन्मदिन भी है और इसी खास दिन निर्माताओं ने फैंस को तोहफा देने की योजना बनाई है।

ghaati film first look poster and glimpse to be out tomorrow 7 november 2024 on anushka shetty birthday
अनुष्का शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम anushkashettyofficial

फिल्म की पहली झलक और पोस्टर
इस फिल्म का निर्देशन कृष जगरलामुडी कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले 'वेदम' में अभिनेत्री के साथ काम किया था। इस फिल्म के जरिए दोनों दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। पोस्टर में पहली झलक के खुलासे के साथ बताया गया है कि फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर कल, 7 नवंबर, 2024 को सुबह 9.45 बजे जारी किया जाएगा। वहीं, फिल्म की पहली झलक कल दोपहर 4.05 बजे साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaati film first look poster and glimpse to be out tomorrow 7 november 2024 on anushka shetty birthday
अनुष्का शेट्टी - फोटो : Twitter@MsAnushkaShetty

फिल्म की शूटिंग पूरी
निर्माता वामसी कृष्ण रेड्डी, प्रमोद उप्पलापति, वाई राजीव रेड्डी और जे साई बाबू ने यूवी क्रिएशन्स और फर्स्ट फ्रेम एंटरटेनमेंट्स के लेबल के तहत 'घाटी' का निर्माण किया। निर्माताओं ने विश्वास जताया है कि यह फिल्म अनुष्का के करियर में मील का पत्थर साबित होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
ghaati film first look poster and glimpse to be out tomorrow 7 november 2024 on anushka shetty birthday
अनुष्का शेट्टी - फोटो : एक्स: @UV_Creations

फिल्म की कहानी
निर्माताओं ने मार्च में 'घाटी' के लिए एक घोषणा की थी और लिखा, 'बदला, मोचन और प्रतिशोध की एक मनोरंजक कहानी, जहां एक पीड़ित अपराधी बन जाती है और लीजेंड का दर्जा प्राप्त करती है। अनुष्का इस महिला-केंद्रित फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं।' 'घाटी' के बारे में ज्यादा जानकारी पहली झलक के रिलीज होने के बाद सामने आएगी। अनुष्का शेट्टी को आखिरी बार नवीन पॉलीशेट्टी के साथ 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed