सब्सक्राइब करें

Ilaiyaraaja: संगीत के जादूगर इलैयाराजा के जन्मदिन से जुड़ा है खास रहस्य, 'जिया जले' के अलावा कई गाने हुए मशहूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 03 Jun 2025 07:14 AM IST
सार

Ilaiyaraaja Happy Birthday: भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा, जिन्हें "इसैज्ञानी" (संगीत ज्ञानी) के नाम से जाना जाता है। उनका जन्मदिन 3 जून को होता है, लेकिन वह अपना जन्मदिन एक खास वजह से 2 जून को ही मनाते हैं।

विज्ञापन
Ilaiyaraaja Happy Birthday is an Indian musician composer playback singer popular for his works in cinema
इलैयाराजा - फोटो : X
भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा अपनी अनूठी धुनों से लाखों दिलों को जीता है। तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में उनके योगदान ने उन्हें संगीत की दुनिया में अमर बना दिया है। वैसे तो इलैयाराजा का जन्मदिन 3 जून को ही होता है, लेकिन वह एक खास व्यक्ति की वजह से अपना जन्मदिन 2 जून को मनातें हैं, ताकि लोग उस खास शख्स का जन्मदिन 3 जून को मना सकें।
Trending Videos
Ilaiyaraaja Happy Birthday is an Indian musician composer playback singer popular for his works in cinema
इलैयाराजा - फोटो : X
इलैयाराजा का जन्म
इलैयाराजा का जन्म 3 जून 1943 को तमिलनाडु के थेनी जिले के पन्नईपुरम में एक गरीब दलित परिवार में हुआ था। उनका असली नाम ज्ञानथेसिगन था, जिसे बाद में उनके गुरु धनराज मास्टर ने "राजा" और निर्माता पंचू अरुणाचलम ने "इलैयाराजा" कर दिया। उन्होंने जीवा से शादी की थी। उनके तीन बच्चे—कार्तिक राजा, भवतारिणी और युवान शंकर राजा। वह सभी संगीतकार और गायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ilaiyaraaja Happy Birthday is an Indian musician composer playback singer popular for his works in cinema
इलैयाराजा - फोटो : X
खास शख्स की वजह से अपना जन्मदिन 2 जून को मनाते हैं
इलैयाराजा अपनी जन्मतिथि 3 जून के बजाय 2 जून को मनाते हैं, ताकि तमिलनाडु के लोग पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि का जन्मदिन (3 जून) मना सकें, जिन्होंने उन्हें "इसैज्ञानी" की उपाधि दी थी। इलैयाराजा ने 14 साल की उम्र से संगीत की दुनिया में कदम रखा, जब वे अपने सौतेले भाई की संगीत मंडली में शामिल हुए। 1968 में उन्होंने चेन्नई में प्रोफेसर धनराज से पश्चिमी शास्त्रीय संगीत सीखा और लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से क्लासिकल गिटार में स्वर्ण पदक हासिल किया। 
Ilaiyaraaja Happy Birthday is an Indian musician composer playback singer popular for his works in cinema
इलैयाराजा - फोटो : X
उनकी पहली फिल्म 
"अन्नाकिली" उनकी पहली फिल्म थी, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। उन्होंने 7,000 से ज्यादा गाने कंपोज किए हैं, 1,400 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया और 20,000 से ज्यादा कॉन्सर्ट किए। वे पहले भारतीय संगीतकार थे, जिन्होंने 1986 में फिल्म "विक्रम" के लिए कंप्यूटर से गाने रिकॉर्ड किए। भारतीय लोक संगीत को पश्चिमी शास्त्रीय संगीत के साथ मिलाकर उन्होंने एक नया आयाम दिया। 
विज्ञापन
Ilaiyaraaja Happy Birthday is an Indian musician composer playback singer popular for his works in cinema
इलैयाराजा - फोटो : X
इलैयाराजा के मशहूर गाने
इलैयाराजा की धुनें आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं। जानिए उनके लोकप्रिय गाने-
  • 'ए जिंदगी गले लगा ले' यह 1983 में आई फिल्म 'सदमा' का गाना है। इस फिल्म में सुरेश वाडेकर की आवाज में यह गाना श्रीदेवी और कमल हासन की केमिस्ट्री के साथ यादगार है।
  • 'सुरमई अंखियों में' भी फिल्म 'सदमा' का ही गाना है। येशुदास की मखमली आवाज में यह गाना भावनाओं का खजाना है।
  • 'नगूवा नयना' साउथ फिल्म 'पल्लवी अनुपल्लवी' का मशहूर गाना है। यह अनिल कपूर पर फिल्माया गया था। उनकी यह गाना दक्षिण भारत में सुपरहिट था।
  • 'जिया जले' 1998 में आई शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दिल से' का है। मणिरत्नम की फिल्म में प्रीति जिंटा के अभिनय और ए.आर. रहमान के साथ इलैयाराजा की धुन ने इसे खास बनाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed