फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: नाग अश्विन ने निकाल दी आलिया के गुब्बारे की हवा, पीआर टीम के झूठ पर ये बोले ‘कल्कि’ के निर्देशक

Mon, 11 Nov 2024 08:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 11 Nov 2024 08:04 PM IST
सार

हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नाग अश्विन जल्द ही आलिया भट्ट के साथ एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर चल रही खबरों पर अब निर्देशक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Director Nag Ashwin reacts To Reports Of Casting Alia Bhatt In Film Details Inside
नाग अश्विन, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, यूट्यूब ग्रैब

कल्कि 2898 AD का निर्देशन करने की वजह से घर-घर में मशहूर हो चुके नाग अश्विन हाल ही में चर्चा में आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि वह जल्द ही एक महिला प्रधान फिल्म बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा था कि इस प्रोजेक्ट का निर्माण वैजयंती फिल्म्स करेगी। साथ ही, ऐसी अटकलें भी लगाई गई थीं कि फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभाएंगी।

Kalki 2898 AD Director Nag Ashwin reacts To Reports Of Casting Alia Bhatt In Film Details Inside
नाग अश्विन - फोटो : इंस्टाग्राम
ये होगा नाग अश्विन का अगला प्रोजेक्ट

हालांकि, नाग अश्विन ने अब इन खबरों को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने रिपोर्ट्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि इन बातों में थोड़ी भी सच्चाई नहीं हैं। उन्होंने कहा, "नहीं, ये बस एक अफवाह है।" इस दौरान उन्होंने साझा किया कि उनका अगला प्रोजेक्ट कल्कि 2898 एडी का अगला भाग होगा। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट अभी आधिकारिक रूप से तय नहीं की गई है। 

Kalki 2898 AD Director Nag Ashwin reacts To Reports Of Casting Alia Bhatt In Film Details Inside
नाग अश्विन-कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिपोर्ट में किया गया था दावा

इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि नाग अश्विन ने एक शक्तिशाली महिला प्रधान फिल्म को लेकर एक स्क्रिप्ट तैयार की है। इसमें दावा किया गया था इस फिल्म को खास तौर पर आलिया के लिए ही लिखा गया है। साथ ही, रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि फिल्म की कहानी को फिलहाल गुप्त रखने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, नाग अश्विन ने अब इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Director Nag Ashwin reacts To Reports Of Casting Alia Bhatt In Film Details Inside
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ में काम कर चुकी हैं आलिया

आलिया बॉलीवुड के अलावा साउथ में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं। एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर में वह अहम किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर अहम भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Director Nag Ashwin reacts To Reports Of Casting Alia Bhatt In Film Details Inside
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
इस फिल्म में दिखेंगी आलिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में आलिया फिल्म जिगरा में नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद वह जल्द ही अल्फा में दिखने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी हैं। इसका निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं।
Dhadak 2: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी ने शुरू की 'धड़क 2' की शूटिंग, फिल्म के सेट से सामने आई पहली झलक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed