{"_id":"6731f6d51e9e7349b203c8bd","slug":"south-actress-anushka-shetty-female-centric-film-arundhati-bhaagamathie-size-zero-ghati-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anushka Shetty Films: 'घाटी' के अलावा अनुष्का ने की कई महिला प्रधान फिल्में, अपने दम पर कराया हिट","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Anushka Shetty Films: 'घाटी' के अलावा अनुष्का ने की कई महिला प्रधान फिल्में, अपने दम पर कराया हिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 11 Nov 2024 05:58 PM IST
सार
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'घाटी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, यह एक महिला प्रधान फिल्म है। पहले भी वह कई महिला प्रधान फिल्में कर चुकी हैं, उन्होंने अपने दम पर इन फिल्मों को हिट करवाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुष्का शेट्टी को हिंदी पट्टी के दर्शक प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' से जानते हैं, लेकिन उनकी दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक पहचान महिला प्रधान फिल्में करने वाली अभिनेत्री की भी है। उनकी जल्द आने वाली फिल्म 'घाटी' भी ऐसी ही फिल्म है। इसके अलावा भी अनुष्का ने कुछ हिट महिला प्रधान फिल्में की हैं, उनके बारे में जानिए।
2 of 5
अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'अरुंधति'
- फोटो : सोशल मीडिया
अरुधंति
साल 2009 में तेलुगू फिल्म 'अंरुधति' के जरिए अनुष्का ने साबित कर दिया कि वह अपने दम पर भी फिल्म हिट करा सकती है। यह हॉरर फैंटेसी फिल्म उनके किरदार के ईद-गिर्द ही बुनी गई। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और 'अंरुधति' उस साल की सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली हिट तेलुगू फिल्म बनी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की रही, जो एक शैतानी ताकत से लड़ती है और अपने परिवार की रक्षा करती है।
3 of 5
अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'साइज जीरो'
- फोटो : सोशल मीडिया
साइज जीरो
तेलुगू फिल्म 'साइज जीरो (2015)' में एक मोटी लड़की की कहानी को अनुष्का शेट्टी ने बखूबी दिखाया। वह इस फिल्म में संदेश देती हैं कि पतले होने से ज्यादा जरूरी है कि स्वस्थ रहा जाए। इसी कहानी पर पूरी फिल्म बनी है। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुष्का की फिल्म 'रूद्रामांदेवी'
- फोटो : सोशल मीडिया
रूद्रामांदेवी
साल 2015 में अनुष्का ने फिल्म 'रूद्रामांदेवी' की। यह एक साहसी राजकुमारी की कहानी थी, जो अपने राज्य की रक्षा करती है। यह फिल्म ऐतिहासिक व्यक्तित्व पर ही आधारित रही। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन जैसे कलाकार भी अनुष्का के साथ नजर आए। यह फिल्म चली बॉक्स ऑफिस पर चली तो नहीं, लेकिन अनुष्का के अभिनय की आलोचकों ने जरूर तारीफ की।
विज्ञापन
5 of 5
भागमती
- फोटो : एक्स
भागमति
अनुष्का शेट्टी ने साल 2018 में फिल्म 'भागमति' की, यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। यह हॉरर थ्रिलर फिल्म अनुष्का के किरदार के ईद-गिर्द ही बुनी गई थी। फिल्म में करप्शन और हॉरर को जोड़कर कहानी कही गई। फिल्म में अनुष्का ने एक आईएएस ऑफिस का किरदार निभाया। हाल ही में सुनने में आया है कि 'भागमति' फिल्म का सीक्वल बनने वाला है। साल 2025 की शुरुआत में यह फिल्म बनना शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।